Nafe Singh Rathi Murder Latest Update: फाटक पर रुकी कार, दनादन गोलियां की बौछार, करीब 18 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की मौत हो गई। गोलियां नफे सिंह राठी समेत 4 लोगों को लगीं, लेकिन ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉक्टरों ने नफे सिंह को मृत घोषित कर दिया। उनके सुरक्षा कर्मी की भी मौत हुई है।
जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फुटेज में एक संदिग्ध कार नजर आ रही है, जिसमें आगे पीछे कुछ लोग बैठे हैं। वहीं पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस फुटेज में दिख रहे लोगों का सुराग लगाने में जुटी है। बहादुरगढ़ के लाइनपार थाना में मुकदमा नंबर 37 दर्ज किया गया है।
आरोपी पूरे परिवार का खत्म करने की धमकी देकर गए
बहादुरगढ़ के थाना लाइनपार प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने नफे सिंह राठी के ड्राइवर और उनके भांजे राकेश उर्फ संजय के बयान पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी का पति रमेश राठी, चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी का पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव और राहुल और 5 अन्य लोग शामिल हैं।
IPC की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 25-27- 54-59 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। करीब 5 हमलावर थे, जो फायरिंग करने के बाद यह कहते हुए फरार हो गए कि तुझे जिंदा छोड़ रहे हैं, जाकर इनके घर बता देना कि नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, सतीश राठी आदि के खिलाफ कभी भी अदालत गए तो सारे परिवार को जान से मार देंगे। जांच 2 DSP और स्पेशल टास्क फोर्स कर रही है।
वारदात के वक्त राठी के साथ मौजूद थे गनमैन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात बहादुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक के पास अंजाम दी गई। नफे सिंह राठी अपने ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों के साथ जा रहे थे। नफे सिंह आगे ड्राइवर की साइड वाली सीठ पर बैठे थे। तीनों गनमैन पीछे बैठे थे। रविवार शाम करीब 5 बजे जब नफे सिंह की कार फाटक पर पहुंची तो एक और संदिग्ध कार साइड में आकर खड़ी हुई।
इसके बाद कार से लगातार फायरिंग होने लगी। किसी को भी बचाव करने और संभलने का मौका नहीं मिला। हुंडई की आई-10 कार में हमलावर आए थे। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर हत्या कराए जाने का शक जताया गया है, जिसने काला जठेड़ी के जरिए हमला कराया। दूसरी ओर, परिजनों का कहना है कि हत्या परिवार के साथ चल रहे जमीनी विवाद में हुई है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
1 day agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines