हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां महज होली पर रंग लगाने के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे की जान ले ली. पुलिस के मुताबिक, 23 साल के कालू ने संजू की महिला मित्र यानी उसकी गर्लफ्रेंड को होली के मौके पर गुलाल लगा दिया था. यह बात संजू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कालू को रास्ते से हटाने का मन बना लिया. हालांकि, जांच में यह भी पता चला है कि इनके बीच पहले से ही मोटरसाइकिल के रुपयों को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी.
शराब की पार्टी और पेचकस से हमला
वारदात को अंजाम देने के लिए संजू ने अपने दो साथियों, राहुल और विशाल के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लानिंग की. घटना वाली शाम संजू ने कालू को घर से बाहर बुलाया और चारों शराब पीने चले गए. आरोपियों ने खुद कम शराब पी लेकिन कालू को ज्यादा पिला दी ताकि वह बेसुध हो जाए. जब कालू पूरी तरह नशे में डूब गया, तो आरोपी उसे रेलवे पटरियों के पास ले गए. वहां संजू ने बेरहमी दिखाते हुए कालू की गर्दन पर पेचकस से हमला किया ताकि उसे मार सके.
यह भी पढ़ें: सीने पर लगाई पिस्टल और दबा दिया ट्रिगर… दिल्ली में रील के चक्कर में खुद को किया शूट
जिंदा शख्स को पटरी से बांधा
हत्या की कोशिश के बाद भी जब कालू की सांसें चलती रहीं, तो आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने कालू को चलती ट्रेन के सामने जिंदा ही पटरियों से बांध दिया. नशे में होने की वजह से कालू खुद को छुड़ाने में नाकाम रहा और आरोपियों ने उसे मौत के मुंह में छोड़ दिया. कुछ ही देर बाद वहां से ट्रेन गुजरी और कालू के शरीर के चिथड़े उड़ गए. आरोपियों का मकसद इस पूरी वारदात को एक हादसा या खुदकुशी का रूप देना था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.
पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी
शुरुआत में पुलिस ने इसे एक आम रेल दुर्घटना माना था, लेकिन जीआरपी की गहराई से की गई जांच ने सच सामने ला दिया. मोबाइल लोकेशन और कॉल डेटा रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस का शक संजू और उसके दोस्तों पर गहराया. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी संजू समेत राहुल और विशाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस खुलासे ने इलाके में सनसनी फैला दी है कि कैसे एक मामूली सी बात पर किसी की जान ली जा सकती है.
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
22 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines