---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Whatsapp рдХреЗ рдЦрд┐рд▓рд╛рдл FIR рдХреНрдпреЛрдВ рд╣реБрдИ рджрд░реНрдЬ? рд╣рд░рд┐рдпрд╛рдгрд╛ рдХреА рдЧреБрд░реБрдЧреНрд░рд╛рдо рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдиреЗ рддрд▓рдм рдХрд┐рдП рдбрд╛рдпрд░реЗрдХреНрдЯрд░реНрд╕-рдиреЛрдбрд▓ рдЕрдзрд┐рдХрд╛рд░реА

Whatsapp Controversy: 300 рдХрд░реЛрдбрд╝ рдпреВрдЬрд░реНрд╕ рд╡рд╛рд▓реА рд╕реЛрд╢рд▓ рдиреЗрдЯрд╡рд░реНрдХрд┐рдВрдЧ рд╕рд╛рдЗрдЯ рд╡реНрд╣рд╛рдЯреНрд╕рдРрдк рдХреЗ рдЦрд┐рд▓рд╛рдл рдХрд╛рдиреВрдиреА рдХрд╛рд░реНрд░рд╡рд╛рдИ рд╣реБрдИ рд╣реИред рдкреБрд▓рд┐рд╕ рд╕реНрдЯреЗрд╢рди рдореЗрдВ FIR рджрд░реНрдЬ рдХреА рдЧрдИ рд╣реИред рдПрдХ рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдЕрдзрд┐рдХрд╛рд░реА рдиреЗ рд▓рд┐рдЦрд┐рдд рд╢рд┐рдХрд╛рдпрдд рджреЗрдХрд░ рдХрд╛рд░реНрд░рд╡рд╛рдИ рдХрд░рд╛рдИ рд╣реИред рдЖрдЦрд┐рд░ рдХреНрдпрд╛ рдорд╛рдорд▓рд╛ рд╣реИ, рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ...

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

FIR Against Whatsapp in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम जिले की पुलिस ने व्हाट्सऐप के खिलाफ FIR दर्ज की है। व्हाट्सऐप के डायरेक्टर्स और नोडल अधिकारी को तलब करके सफाई देने को कहा गया है। मामला मांगी गई जानकारी नहीं देने से जुड़ा है। वहीं पुलिस ने व्हाट्सऐप पर लोकसेवक के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप व्हाट्सऐप पर लगाया है। अपराधी को सजा से बचाने के लिए उसे छिपाने, सबूतों के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले डॉक्यूमेंट और ऑनलाइन रिकॉर्ड को नष्ट करने से जुड़ी धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है। मांगी गई 3 व्हाट्सऐप अकाउंट से जुड़ी जानकारी देने से इनकार करके व्हाट्सऐप ने कानूनी प्रक्रिया में बाधा डालने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:Swiggy के सीईओ का गुरुमंत्र! आज के Ofice Work Culture पर ऐसा क्या बोले कि वायरल हो गया वीडियो?

---विज्ञापन---

नोटिस का जवाब देते हुए साफ इनकार किया गया

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, एक इंस्पेक्टर ने मामले की लिखित शिकायत साइबर पुलिस को दी थी, जिसमें 27 मई को दर्ज हुए एक केस का जिक्र किया गया है। यह केस धोखाधड़ी करने और आपराधिक साजिश रचने से जुड़ा है। मामले की जांच करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने व्हाट्सऐप से उन 4 नंबरों की जानकारी मांगी, जो आरोपियों ने इस्तेमाल किए थे। इसके लिए 17 जुलाई को व्हाट्सऐप को एक नोटिस ईमेल किया गया। 19 जुलाई को जवाब आया, जिसमें मांगी गई जानकारी पर आपत्ति जताई गई थी। 25 जुलाई को पुलिस की ओर से जताई गई आपत्ति का जवाब दिया गया, जिस पर फिर से व्हाट्सऐप की ओर से आपत्ति जताई गई। 23 अगस्त को इन आपत्तियों का पुलिस ने फिर जवाब दिया, लेकिन व्हाट्सऐप ने 28 अगस्त को जवाब देते हुए मांगी गई जानकारी देने से इनकार कर दिया। यह इनकार कानूनी नियमों की अवहेलना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:7000KM का सफर, पथरीले रास्ते, 52 वायु योद्धा…जानें कब से शुरू होगी Wings of Glory थंडर कार रैली

पुलिस ने इनकार को कानून का उल्लंघन बताया

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग ने व्हाट्सऐप को एक ईमेल भेजकर नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कानूनी तरीके से जारी किए गए आदेशों का पालन करने से इनकार करना, कानूनों के तहत ऐसा करने के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य होने के बावजूद मांगी गई जानकारी देने से इनकार करना, कानूनी निर्देशों की जानबूझकर और अवज्ञाकारी अवज्ञा है। मांगी गई जानकारी पुलिस को न देकर व्हाट्सऐप ने जानबूझकर आरोपी की मदद की है। यह आचरण वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में कृष्णा चौधरी और अन्य को नामजद किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:4 बेटियों को मौत देने और खुद की जान लेने को क्यों मजबूर हुआ बाप? सामने आए 5 सच

First published on: Sep 29, 2024 01:28 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

рдЦреБрд╢рдмреВ рдЧреЛрдпрд▓ рдиреЗ рдХреБрд░реБрдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА рд╕реЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдореЗрдВ рдкреЛрд╕реНрдЯ рдЧреНрд░реЗрдЬреБрдПрд╢рди рдПрд╡рдВ Mphil рдХреЛрд░реНрд╕ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред 13 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реВрдВред рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ BAG Convergence Limited рдХреЗ рдорд╛рд▓тАНрд┐рдХрд╛рдирд╛ рд╣рдХ рд╡рд╛рд▓реЗ News 24 рд╣рд┐рдВрджреА рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рд╡рд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдмрддреМрд░ рдЪреАрдл рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реВрдВред рдЪреАрдл рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреА рднреВрдорд┐рдХрд╛ рдирд┐рднрд╛рддреЗ рд╣реБрдП рдпрд╣рд╛рдВ рдХреА рдХреЛрд░ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реВрдВред рдиреЗрд╢рдирд▓, рдЗрдВрдЯрд░рдиреЗрд╢рдирд▓, рдкреЙрд▓рд┐рдЯрд┐рдХрд▓, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо, рдпреВрдЯрд┐рд▓рд┐рдЯреА, рдПрдЬреБрдХреЗрд╢рди, рдлреАрдЪрд░ рдЖрджрд┐ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рдЕрдЪреНрдЫреА рдкрдХрдбрд╝ рд╣реИред рдШреВрдордиреЗ, рдЦрд╛рдиреЗ рдФрд░ рд╢реЙрдкрд┐рдВрдЧ рдХреА рд╢реМрдХреАрди рдЦреБрд╢рдмреВ рдХреЛ рдирдП рдЯреНрд░реЗрдВрдб, рдирдИ рдЬрдЧрд╣ рдФрд░ рдРрдбрд╡реЗрдВрдЪрд░ рдХреА рддрд▓рд╛рд╢ рд░рд╣рддреА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola