हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाणा के कामकाजी लोगों की चमकी किस्मत! गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के लिए चलेंगी स्पेशल बसें; जानें पूरी डिटेल्स

Haryana Roadways Plan: हरियाणा सरकार जल्द गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में कामगारों के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने जा रही है. सरकार की इस नई योजना के तहत गांवों, शहरों, मेट्रो स्टेशन आदि तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे रोजाना सफर आसान और सस्ता हो सकेगा.

विज्ञापन
हरियाणा में स्पेशल बस सर्विस. (Image: AI)

हरियाणा में बढ़ती आबादी और रोजाना सफर करने वाले लोगों परिवहन वक्त पर मिलने की समस्या अक्सर होती है, ऐसे में लोगों की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब गांवों से लेकर बड़े शहरों तक बस सेवाओं का नेटवर्क और बेहतर बनाया जाएगा. खासतौर पर गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे औद्योगिक शहरों में काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी, ताकि उन्हें रोजाना के थकाऊ सफर में राहत मिल सके. सरकार का लक्ष्य लोगों को निजी वाहनों पर कम निर्भर बनाकर सार्वजनिक परिवहन की ओर आकर्षित करना है. इससे ट्रैफिक जाम और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 27 May Gold Silver Rate: सोने के भाव में ग‍िरावट जारी, जानें 22 कैरट और 18 कैरट Gold

गांवों और शहरों को नए बस रूट से जोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत परिवहन विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरे प्रदेश का नया रूटमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं. सरकार चाहती है कि 6500 गांवों और तेजी से बढ़ रहे शहरी क्षेत्रों को बेहतर बस सुविधा से जोड़ा जाए. इसके तहत गांवों का सर्कल बनाकर आपस में कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को आसानी से इन शहरों की यात्रा कर सके. इतना ही नहीं, शहरों में प्रमुख अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों तक सिटी बस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा.

विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड तक चलेंगी मिनी बसें

नई योजना के तहत मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंच आसान बनाने के लिए मिनी बसें भी चलाई जाएंगी. सरकार का मानना है कि शहरों के अंदर लोकल बस सेवाएं मजबूत होने से लोगों का समय बचेगा और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा. पहले कई शहरों में लोकल बसें एक इलाके को दूसरे इलाके से जोड़ती थीं, लेकिन समय के साथ उनकी संख्या घट गई. अब दोबारा ऐसी सेवाओं को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

कामगारों और रोजाना सफर करने वालों को मिलेगी राहत

गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे शहरों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना फैक्ट्रियों, कंपनियों और ऑफिसों में काम करने के लिए सफर करते हैं. ऐसे लोगों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू होने से यात्रा आसान और सस्ती हो सकती है. सरकार का कहना है कि आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने पर तेजी से काम किया जाएगा. इससे हरियाणा के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा और रोजाना सफर पहले से ज्यादा आरामदायक बन सकेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Delhi-Gurugram Traffic Update: दिल्ली-गुरुग्राम अब नहीं लगेगा घंटों लंबा जाम! अब सीधे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola