AAP leader Chitra Sarwara Question To Haryana Government : हरियाणा में इन दिनों स्कूलों की हालत पर सियासत गर्म है। ‘आप’ उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर को घसीट कर चिंगारी तो भड़का ही दी थी। साथ ही शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर के जवाब ने मुद्दा भड़काने का काम कर दिया, लेकिन इस आग में अब यह चर्चा लोगों के बीच भी तेजी से फैल गई है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इससे नुकसान हरियाणा की बीजेपी सरकार को ही होगा।
हरियाणा सरकार को शिक्षा के मुद्दे पर घेरा
दरअसल, पिछले दिनों ‘आप’ की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने दिल्ली के शहीद भगत सिंह स्कूल की तारीफ करते हुए बताया कि एनडीए और आर्मी भर्ती की तैयारियों के लिए यह स्कूल, दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने बनाया था, जहां 76 में से 32 छात्रों ने टेस्ट पास किया। दिल्ली में शिक्षा पर जोर देते हुए बताया कि वहां पर बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है और अब पंजाब भी इसी रास्ते पर चल रहा है। वहीं हरियाणा के स्कूलों में मूलभूत शिक्षा की हालत भी खस्ता है।
यह भी पढ़ें – कौन हैं अंकित बैयनपुरिया? प्रधानमंत्री मोदी भी हुए मुरीद, शेयर किया Video
चित्रा सरवारा ने शिक्षा मंत्री के काम पर उठाई उंगली
चित्रा सरवारा ने शिक्षा मंत्री को चैलेंज करते हुए कहा था कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने ऐसा कौन सा स्कूल बनवाया जिस पर उन्हें गर्व हो। उन्होंने दिल्ली के आंकड़े बताते हुए पूछा कि हरियाणा में शिक्षा से जुड़े आंकड़े जरा शिक्षा मंत्री बताएं तो, साथ ही उन्होंने, उनको दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने का भी न्यौता दे डाला।
शिक्षा के मुद्दे पर गर्म हो रही सियासत
इस पर हरियाणा शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने मीडिया को बयान देते हुए दिल्ली सरकार के 9वीं और 11वीं के छात्रों को पास करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन घमासान यहीं नहीं रुका। चित्रा सरवारा ने इस बयान पर फिर प्रतिक्रिया दी और शिक्षा मंत्री को स्कूल दिखाने के लिए दिन और तारीख तय करने को कहा है।
बड़े पलटवार से बच रही खट्टर सरकार
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने आम आदमी पार्टी को हरियाणा स्कूलों का दौरा करवाने की बात मीडिया के सामने कही तो है, लेकिन क्या ऐसा होगा या नहीं। चित्रा सरवारा ने उनसे स्कूल दिखाने के लिए दिन और समय तय करने को कहा है। अब इंतजार इसी बात का है कि क्या शिक्षा मंत्री, उनकी स्कूल दिखाने की चुनौती को पूरा करते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
3 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
4 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
4 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
5 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines