Haryana Goods Train Accident: हरियाणा में आज सुबह एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। करनाल जिले के तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कंटेनर गिर गए। करीब 10 कंटेनर पटरी पर गिरे। इससे जहां पटरी टूट गई, वहीं बिजली की लाइनें भी टूट गईं। जैसे ही पायलट को कंटेनर्स पलटने की आवाज आई, उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। पायलट ने करनाल रेलवे स्टेशन के मास्टर और रेलवे अधिकारियों को हादसे की सूचना दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही GRP और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंटेनर्स गिरने से रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान हुआ। यह देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत दिल्ली से अमृतसर के बीच दौड़ने वाली ट्रेनें कैंसिल करवाईं। कंटेनरों को पटरी से हटाकर मरम्मत कराई जा रही है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार, कहा जा रहा है कि मालगाड़ी के पहिए डिरेल हो गए थे, लेकिन रेलवे अधिकारी अभी इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, दिल्ली-NCR समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली जाते समय हादसाग्रस्त हुई मालगाड़ी
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारी, मालगाड़ी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। हादसा सुबह के करीब साढ़े 4 बजे हुआ, जो एक ट्रक ड्राइवर ने अपनी आंखों से देखा। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पहुंची। फ्लाईओवर के ऊपर से वह गुजर रहा था, अचानक अचानक धड़ाम से कुछ गिरने की आवाज आई। उसे लगा ट्रक से कुछ सामान गिर तो वह उतरकर देखने लगा। इस बीच उसने मालगाड़ी से कंटेनर गिरते देखा। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी।
पुलिस ने हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। मौके पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची। ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। रेलवे कर्मी ने पायलट को लाल झंडी दिखाई तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकी। तब पता चला कि ट्रेन से 10 कंटेनर गायब हैं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पीछे फ्लाईओवर के पास पटरी पर कंटेनर गिरे पड़े हैं। वह तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा कि कंटेनर बिखरे पड़े हैं। बिजली की लाइनें भी टूटी हुई हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर हादसे का पता चला।
यह भी पढ़ें:3 नए कानूनों से किसको-क्या फायदा होगा? News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट देखें और समझें
अप डाउन लाइन प्रभावित, 2 ट्रेनें डायवर्ट हुईं
करनाल रेलवे स्टेशन मास्टर संजय सक्सेना के अनुसार, हादसा तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर हुआ। मालगाड़ी से कंटेनर्स गिरने के कारण अप डाउन रेल लाइन बाधित हुई है। इसलिए रूट से गुजरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। 2 पैसेंजर ट्रेनें करनाल में रोकी गई हैं। रास्ता बहाल होने के बाद ही ट्रेनों को आगे जाने दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:रेप के लिए 63, मर्डर करने पर 103…नए कानूनों के तहत आज से किस अपराध के लिए कौन-सी धारा लगेगी?
संबंधित खबरें
गुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
10 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
10 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines