UP Fire : हापुड़ के एक गांव में लगी भीषण आग में जिंदा जल गईं 2 नाबालिग बहनें

Uttar Pradesh Fire : उत्तर प्रदेश के एक गांव में गुरुवार की रात अचानक से भीषण आग लग गई। इस आग में दो नाबालिग बहनें जिंदा जल गईं।

Haryana-fire

Haryana fire

Uttar Pradesh Fire : उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हापुड़ जिले के एक गांव में भीषण आग लग गई। इस आग में दो नाबालिग बच्चियां जिंदा जल गई हैं, जिससे दोनों बहनों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

यह घटना गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित बिहुनी गांव की है। जब यह आगजनी की घटना हुई थी तब लोग घरों में सो रहे थे। बिहुनी गांव के एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस आग में एक कमरे में सो रही दो सगी बहनें जिंदा जल गई हैं। एक बच्ची की उम्र 6 साल थी तो दूसरी 6 महीने की थी। इस घटना में दोनों की जान चली गई है, जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

आशुतोष शिवम (डीएसपी, गढ़मुक्तेश्वर) का कहना है है कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इस पर थाने से पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे। फायर बिग्रेड की टीम ने फटाफट आग को बुझा दिया। पुलिस ने अपनी प्राइमरी जांच में पाया कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग की चपेट में आने से दोनों सगी बहनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया

पुलिस ने घर से दोनों शवों को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मरने वाली दोनों सगी बहनें नाबालिग थीं, जिनमें से एक 6 साल की और दूसरी 6 महीने की है। इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ