Haryana Crime News: हरियाणा के बिलासपुर में एक युवक ने जीवन साथी डाॅट काॅम से संपर्क में आई महिला को विशाखापट्टनम बुलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर पहले विशाखापट्टनम बुलाया और फिर उसके साथ होटल में रेप किया। इतना ही नहीं इसके लिए आरोपी ने महिला के हवाई टिकट का इंतजाम भी किया था। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिलासपुर की रहने वाली एक युवती ने एसपी विद्यासागर मिश्र को दिए शिकायती पत्र में कहा कि हरियाणा के रहने वाले युवक से उसकी जीवन साथी डाॅट काॅम पर 24 जनवरी को फ्रेंडशिप हुई थी। दोनों में काफी दिनों तक शादी को लेकर चर्चा होती रही। कुछ दिनों बाद युवती शादी के लिए मान गई। इसके बाद 4 मई को युवक ने उसे हवाई टिकट भेजी और परिवार से मुलाकात की बात कहकर विशाखापट्टनम बुलाया। वहां उसे एक होटल में ठहराया। इस दौरान वहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
अलग-अलग जगह बुलाकर किया दुष्कर्म
इस दौरान युवती लगातार युवक से परिजनों से मिलवाने की बात कहती रही लेकिन युवक हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे मना लेता था। इसके बाद युवती वापस हरियाणा आ गई। 29 जुन को युवक ने उसे दिल्ली बुलाया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती एक बार फिर अपने गांव लौट आई। 5 जुलाई को युवक युवती के गांव पहुंचा। वहां से युवती को अपने साथ नानकमत्ता ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक 16 जुलाई को युवती को उसके गांव छोड़कर चला गया। इसके बाद युवक ने फोन कर युवती से शादी करने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ेंः आर्मी अफसरों की महिला मित्र को बंधक बना गैंगरेप, इंदौर में सुनसान रात में हुई वारदात
प्राथमिक दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता इसके बाद 21 जुलाई को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। कार्रवाई नहीं होने पर युवती एसपी से मिली। मामले में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दुष्कर्म के मुख्य आरोपित अजीत शर्मा, उसके पिता जगदीश शर्मा, भाई अमित शर्मा और मां कमला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः कालिंदी एक्सप्रेस की टक्कर से सिलेंडर क्यों नहीं फटा? फॉरेंसिक रिपोर्ट में 3 चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
22 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
6 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines