Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर छह फीसदी से थोड़ा अधिक है। उन्होंने ये जानकारी कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव के सवाल पर दी। सीएम खट्टर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
दरअसल, हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। मंगलवार को सत्र का तीसरा दिन था। इस दौरान सत्तापक्ष के अलावा विपक्ष के विधायकों ने सवाल पूछे हैं। जिसका एक-एक कर जवाब सीएम मनोहर लाल खट्टर दे रहे हैं।
हम डिजिटलाइजेशन का करते हैं भरपूर उपयोग
सीएम खट्टर ने कहा कि फरवरी में 2023 में राज्य में बेरोजगारी दर 6.46 प्रतिशत है। दिसंबर 2014 में बेरोजगारी दर 7.86 प्रतिशत थी और फरवरी 2023 में यह 6.46 प्रतिशत थी। जबकि 2009-10 में यह 8.7 फीसदी थी। इससे पता चलता है कि बेरोजगारी दर प्रदेश में घट रही है। खट्टर ने यह भी कहा कि जिस आंकड़ों को कांग्रेस और विपक्ष हवाला दे रहा है, उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
हमने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया
हमने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर का वेतन सबसे ज्यादा हरियाणा में दिया जाता है। हमने BPL का लेवल 1,20,000 से बढ़ाकर 1,80,000 किया है। हम डिजिटलाइजेशन का भरपूर उपयोग करते हैं। हम राज्य में कंप्यूटर को अनिवार्य करने जा रहे हैं।
विधायक ने पूछा था- बेरोजगारी दूर करने को सरकार क्या उठा रही कदम
रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने प्रश्नकाल में पूछा था कि क्या पिछले आठ सालों में हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़ी है? अगर हां, तो उसे नीचे लाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
विधायक ने पीएलएफएस के आंकड़ों का हवाला भी दिया था। कहा था कि अगर इसके हिसाब से चलें तो हरियाणा में बेरोजगारी दर 9.3 फीसदी है। वहीं सीएमआईई (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी प्राइवेट लिमिटेड) के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बेरोजगारी दर 29.4 फीसदी है।
यह भी पढ़ें: Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पर लगा NSA, पुलिस ने कहा- बदल चुका है हुलिया, जारी की 7 फोटो
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
15 mins agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
2 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
6 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
6 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
7 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
8 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines