Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पर लगा NSA, पुलिस ने कहा- बदल चुका है हुलिया, जारी की 7 फोटो

Punjab police, Punjab crime news, Amritpal Singh, NSA

Punjab: पंजाब पुलिस ने अजनाला केस में फरार खालिस्तानी समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर रासुका की कार्रवाई की है।

विज्ञापन

साथ ही अलग-अलग लुक में अमृतपाल की सात फोटो भी जारी की है। पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने लोगों से अमृतपाल की गिरफ्तारी में मदद के लिए अपील की है। उन्होंने बताया कि अब तक 154 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 12 असलहे भी बरामद हुए हैं। जिसमें दो राइफल भी हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1638155995217100801?s=20

जिस कार से भागा अमृतपाल, बरामद

आईजीपी ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। अमृतपाल को भगाने में चार लोगों ने मदद की थी। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

पुलिस से बचकर इस गांव पहुंचा था अमृतपाल

आईजीपी ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। 18 मार्च को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है।

जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह पुलिस से बचने के बाद जालंधर जिले के नंगल अंबियन गांव पहुंचा था। उसने वहां एक गुरुद्वारे में कपड़े बदले और नया हुलिया लेकर फरार हो गया था। इस काम में उसकी चार लोगों ने मदद की। उन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1638150790278782977?s=20

अभी गिरफ्तार नहीं हुआ मुख्य आरोपी

विज्ञापन

एक बार फिर आईजीपी गिल ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों को शक है कि अमृतपाल गिरफ्तार है। लेकिन ये सत्य नहीं है। जैसे ही गिरफ्तारी होगी, सभी को बताया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल कहते हैं कि लोग उसकी गिरफ्तारी में मदद करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ