थोड़ी देर में तय होंगे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर! रेस में इन 4 नेताओं के नाम

Haryana BJP Legislature Party Meeting: हरियाणा बीजेपी विधायक दल की मीटिंग थोड़ी देर बाद 5 बजे शुरू होगी। सीएम आवास पर पार्टी के सभी विधायक जुटेंगे। जिसमें हरियाणा विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का नाम तय होगा। लिस्ट में चार नेताओं के नाम आगे हैं।

Haryana BJP

Haryana BJP Meeting Today: हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक थोड़ी देर बाद शुरू होगी। सीएम नायब सिंह सैनी के आवास पर सभी 48 विधायक जुटेंगे। जिसमें हरियाणा विधानसभा के नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को लेकर फैसला लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मीटिंग में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को लेकर कुछ नामों पर विचार किया जा चुका है। अब उन नामों पर सहमति बनाई जाएगी। सर्वसम्मति बनने के बाद ही नए नामों का ऐलान किया जाएगा। वहीं, 25 अक्टूबर से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान ही नए डिप्टी स्पीकर और स्पीकर को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घरौंडा के विधायक हरविंद्र सिंह कल्याण का नाम स्पीकर के लिए आगे चल रहा है। वहीं, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा भी रेस में शामिल हैं। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर के लिए यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का नाम चल रहा है। इसके अलावा जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा का नाम भी दावेदारों में शामिल है। वहीं, माना जा रहा है कि पंजाबी समाज से डिप्टी स्पीकर चुना जा सकता है।

विज्ञापन

100 दिन का विजन पेश करेगी सरकार

पंजाबी समाज की भागीदारी पहले की सरकारों में भी रही है। इस बार पंजाबी समाज से सिर्फ अनिल विज को ही मंत्री बनाया गया है। इसलिए पंजाबी चेहरे पर डिप्टी स्पीकर की पोस्ट के लिए विचार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक सैनी सरकार मीटिंग में अपने 100 दिन का विजन भी पेश करेगी। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे। जो आने वाले 100 दिन के रोडमैप को बैठक में रखेंगे।

जिसके बाद इस पर मंथन किया जाएगा। विभागों के हिसाब से ही टारगेट तय किए जाएंगे। विधायकों से उनके इलाके में तैनात अधिकारियों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान जो घोषणाएं की गईं, उनको लेकर भी विधायकों से लटके कामों की लिस्ट मांगी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ