Haryana Assembly Elections: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 12 सितंबर को हरियाणा में नामांकन की अंतिम तारीख है। कांग्रेस ने इससे ठीक पहले अपने 40 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है। आपको बता दें कि रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट मिला है। वहीं, पंचकूला से पूर्व डिप्टी सीएम और भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन को उम्मीदवार बनाया गया है।
अंबाला सिटी से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर दांव खेला है। मुलाना से अंबाला के सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने यमुनानगर विधानसभा सीट से रमन त्यागी, जगाधरी विधानसभा सीट से अकरम खान, गुहला से देवेंद्र हंस, कलायत से विकास सहारन, पिहोवा से मनदीप सिंह, इंद्री से राकेश कंबोज और पुंडरी से सुल्तान सिंह पर दांव खेला है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा चुनाव के लिए AAP की 5वीं लिस्ट जारी, अबतक 70 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
वहीं, घरौंडा से वीरेंद्र सिंह राठौड़, करनाल से सुमिता विर्क और पानीपत सिटी से वरिंद्र कुमार शाह को टिकट दिया गया है। उधर, जींद से महाबीर गुप्ता, राई से जय भगवान अंतिल, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने रतिया से जरनैल सिंह और ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल फिर भरोसा जताया है।
पूर्व मंत्री संपत सिंह का टिकट कटा
चौंकाने वाली बात है कि आदमपुर सीट से चंद्र प्रकाश जांगड़ा को मैदान में उतारा गया है। वहीं, कांग्रेस ने हांसी से राहुल मक्कड़, हिसार से रामनिवास राड़ा, बरवाला सीट से रामनिवास घोड़ेला, नलवा से अनिल मान को टिकट दिया है। पूर्व मंत्री संपत सिंह का टिकट कट गया है। वहीं, बाढड़ा से सोमवीर सिंह, लोहारू से राजबीर सिंह फरटिया, दादरी से मनीषा सांगवान पर दांव खेला गया है।
बवानीखेड़ा से प्रदीप नरवाल, नारनौल से राव नरेंद्र सिंह, अटेली से अनीता यादव, कोसली से जगदीश यादव और बावल से एमएल रंगा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने हथीन से मोहम्मद इरशाद, पटौदी से पीर्यल चौधरी और पलवल से करण दलाल को टिकट दिया है। करण दलाल नामांकन भी कर चुके थे। पार्टी ने पृथला से रघुबीर तेवतिया, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला और बड़खल से विजय प्रताप को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें : Video: हरियाणा की इन 5 हॉट सीटों पर कौन मारेगा बाजी? Congress-BJP-JJP में दिलचस्प मुकाबला
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
15 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines