Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। 90 सीटों में 13 ऐसी रहीं, जहां जीत का अंतर 2 फीसदी से कम रहा। इन सीटों में 6 भाजपा के पक्ष में गईं। उचाना कलां की बात करें तो यहां बीजेपी जीत गई और जीत का मार्जिन सिर्फ 32 वोटों का रहा। एक सीट पर इनेलो जीत गई। 6 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। ये सीटें किसी एक जिले या खास इलाके में नहीं, बल्कि उत्तर में पंचकूला से लेकर दक्षिण में पलवल और पूर्व में करनाल से लेकर पश्चिम में फतेहाबाद तक सीमित रहीं। जींद की उचाना कलां सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को कुछ ही वोटों से हार का सामना करना पड़ा। जीत का दावा करने वाले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला यहां 5वें नंबर पर रहे।
यह भी पढ़ें:’12-14 सीटों पर गड़बड़ी…3 जिलों में EVM गड़बड़,’ कांग्रेस बोली- हरियाणा के नतीजे स्वीकार नहीं
इनमें कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी जिलों में बीजेपी को 6 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस को भी इतनी ही सीटों पर फायदा मिला। भिवानी की लोहारू सीट पर कांग्रेस को 792 वोटों से जीत मिली। यहां जीत का मार्जिन सिर्फ 0.5 फीसदी रहा। कांग्रेस को यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, रोहतक और फतेहाबाद जिलों की सीटों पर भी ऐसी जीत मिली। हरियाणा की पश्चिमी छोर पर पड़ती डबवाली सीट पर भी इनेलो को मामूली अंतर से जीत मिली। सिरसा जिले की इस सीट पर पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग को महज 610 वोटों से हरा दिया। जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का सिर्फ 0.4 प्रतिशत है।
32 वोटों से विधायक बने अत्री
हरियाणा में सबसे छोटी जीत बीजेपी के देवेंद्र अत्री की उचाना से हुई। जो सिर्फ 32 वोटों से जीतकर विधायक बने। वहीं, कांग्रेस के मामन खान ने नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सीट पर सबसे अधिक 98441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस सीट पर मामन खान को 130497 वोट मिले। जबकि निर्दलीय रहीश खान को 32056 वोट मिले। बीजेपी तीसरे नंबर पर रही। लोहारू में कांग्रेस के राजबीर फरटिया ने जेपी दलाल को 792 वोटों से हराया।
हिसार की आदमपुर सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रप्रकाश जांगड़ा ने भाजपा के भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों से हराया। चरखी दादरी में भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1957 वोटों हराया। उधर, पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को 1997 वोटों से हराया। असंध, राई, घरौंडा, खरखौदा और सफीदों से भी बीजेपी मामूली अंतर से जीती।
ये भी पढ़ेंः जाटों ने दिया भरपूर साथ फिर क्यों हरियाणा में कांग्रेस हो गई फेल, जानें कैसे बाजीगर बनी BJP
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
51 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines