'12-14 सीटों पर गड़बड़ी...3 जिलों में EVM गड़बड़,' कांग्रेस बोली- हरियाणा के नतीजे स्वीकार नहीं

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग क्लियर हो चुके हैं। बीजेपी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। जबकि कांग्रेस ने 35 सीटें जीती हैं। इस बीच कांग्रेस ने नतीजों पर सवाल उठाए हैं।

Congress Reaction Rajasthan Assembly election Result 2024

Rajasthan Assembly election Result 2024

Congress Reaction on Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके हैं। हालांकि अंतिम परिणाम चुनाव आयोग रात में 12 बजे जारी करेगा। इस बीच हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। पार्टी को अब तक के रुझानों में 90 में से 40 सीटें जीत चुकी है। वहीं 8 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 31 सीटें जीत चुकी हैं और 6 सीटों पर आगे चल रही है।

विज्ञापन

इस बीच कांग्रेस ने हार स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हरियाणा से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि मशीनों में गड़बड़ हुई है। जिन मशीनों में बैट्री निन्यानवे प्रतिशत थी, उसमें हमारी हार हुई और जहां मशीन स्वाभाविक थी और बैट्री के साथ सत्तर प्रतिशत थी वहां हमारी जीत हुई। हम गड़बड़ी से जुड़ी रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग को शिकायत की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 3-4 जिलों से शिकायतें आ रही हैं। हरियाणा चुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक हैं। इसे हम स्वीकार नहीं कर सकते। यह तंत्र की जीत है और लोकतंत्र की हार।

विज्ञापन

विज्ञापन

नतीजे भावनाओं के खिलाफ हैं

जयराम रमेश ने कहा कि कई सीटें ऐसी हैं, जहां हम हार नहीं सकते, लेकिन हम वहां हारे हैं। नतीजे भावनाओं के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे जमीनी हकीकत के विपरीत हैं। ऐसे में इन नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है। जयराम ने कहा कि यह लोगों की इच्छा और प्रतिक्रियाओं के खिलाफ जीत है। रमेश ने कहा कि हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और ईवीएम की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ