Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 90 में से 48 सीटें जीत ली हैं। जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज चुनाव मैदान में थे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। इनमें से एक हैं हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान। उदयभान 2022 से कांग्रेस के प्रमुख हैं। वे हुड्डा कैंप के माने जाते हैं। उदयभान होडल सीट से 2500 वोटों के अंतर से हार गए। उन्हें बीजेपी के हरिंदर सिंह हार मिली।
होडल से 4 बार के विधायक रहे उदयभान को 2014 में आखिरी बार जीते थे। इसके बाद 2019 और 2024 में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी के हाथों हार मिली है। उनकी हार के कई कारण सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने दलितों को साधने के लिए प्रदेश में दलित को अध्यक्ष बनाया। इसका फायदा पार्टी को लोकसभा चुनाव में हुआ। पार्टी लोकसभा चुनाव में एससी रिजर्व दोनों सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं विधानसभा की 17 सीटों पर पार्टी को भारी बढ़त मिली थीं।
बीजेपी की इस रणनीति से हारी कांग्रेस
लोकसभा के बाद हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को लग रहा था कि वे आसानी से चुनाव जीत जाएंगे। माहौल भी कुछ ऐसा ही था। कांग्रेस के पा मुद्दे, परसेप्शन और भाजपा की 10 साल की सरकार की सत्ता विरोधी लहर थी। तो वहीं बीजेपी के पास गिनाने को विकास के काम थे, लेकिन पार्टी ने ध्रुवीकरण और आरोपों को अपना हथियार बनाया। दलित और ओबीसी वोटर्स को यह समझाने की कोशिश की, वे ही उनके सही हितैषी हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘झूठ की घुट्टी पर भारी विकास की गांरटी…’, हरियाणा चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी
जाटों पर अधिक निर्भरता से हुआ नुकसान
हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस की हार का बड़ा कारण जाटों पर अधिक निर्भरता है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की मानें तो जाट वोटों के बंटवारे और नाॅन जाट वोट बैंक के खिसकने से पार्टी को हार मिली है। वहीं बीजेपी के नेता भी मंच से लगातार कांग्रेस के जाट समर्थक पार्टी होने और खुद को 36 कौम के हितैषी नेता बता रहे थे। इससे दलित और ओबीसी जातियों को लगा कि बीजेपी ही हमारी कल्याण कारी पार्टी है।
ये भी पढ़ेंः ’12-14 सीटों पर गड़बड़ी…3 जिलों में EVM गड़बड़,’ कांग्रेस बोली- हरियाणा के नतीजे स्वीकार नहीं
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
20 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines