Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस को उम्मीदवारों के चयन को लेकर काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। बीजेपी ने बुधवार 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की जंबो लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होते ही अब तक 34 बड़े नेताओं समेत 250 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कई पूर्व विधायक और मंत्री निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। कांग्रेस भी 55-60 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर चुकी हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा के स्थानीय नेताओं को आप के साथ गठबंधन करने की बात कहकर सभी को अचरज में डाल दिया है।
कांग्रेस 55 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर चुकी हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने आप पार्टी से गठबंधन की चर्चा छेड़ दी, इसके कारण कांग्रेस की पहली लिस्ट जो लगभग जारी होने वाली थी अब उसे रोक दिया गया है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी को 4-5 सीटें देने को राजी है जबकि आप पार्टी ने गठबंधन के लिए 10 सीटों की मांग की है।
इस कारण फंसा है पेंच
सूत्रों की मानें तो आप पार्टी कुछ ऐसी सीटों पर दावा ठोक रही हैं जिन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा अपने वफादार नेताओं को उतारने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस-आप गठबंधन के के सामने ये एक बड़ी समस्या है। बता दें कि राहुल गांधी ने विपक्ष के वोटों के बिखराव को रोकने के लिए गठबंधन पर जोर दे रहे हैं। राहुल गांधी यह बात कई मर्तबा कह चुके हैं कि पीएम मोदी की भाजपा को हराने के लिए विपक्ष को एकजुट प्रयास करना होगा। चाहे वह केंद्र का चुनाव हो या राज्य का। ऐसे में कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकों को नाराज कर गठबंधन नहीं करना चाहेगी।
ये भी पढ़ेंः रविंद्र रैना कौन? जो BJP के सबसे गरीब प्रदेश अध्यक्ष, न खुद की गाड़ी न घर…
हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग
बता दें कि लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा में कांग्रेस और आप ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। बीजेपी को प्रदेश की 10 में से 5 सीटों पर जीत मिली जबकि 5 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। प्रदेश में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में 90 सीटों पर मतदान होना है जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया कांग्रेस में होंगे शामिल, पहलवान इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
2 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
3 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines