BJP Ravindra Rain Poorest Candidate: जम्मू-कश्मीर की नौशेरा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रविद्र रैना देश के सबसे गरीब चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट हैं। प्रदेश में 2014 के बाद से ही सभी नेताओं की संपत्ति दोगुनी हो गई है। वहीं रैना और गरीब हो गए हैं। 2014 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 20 हजार रुपये कैश और 1000 रुपये सेविंग्स अकाउंट में थे। वहीं रैना के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं था।
रविंद्र रैना ने 2024 विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनके द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास सिर्फ 1000 रूपये ही कैश हैं। ऐसे में 2014 के मुकाबले उनके 20 हजार रुपये की कमी आई है। रविंद्र रैना राजौरी के नौशेरा के रहने वाले हैं।
रैना के पास 1 हजार रुपये कैश
उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास सिर्फ 1 हजार रुपये नकद है और स्वयं का कोई वाहन नहीं है। इसके अलावा ज्वैलरी, कृषि भूमि, पैतृक संपत्ति, गैर कृषि भूमि और अन्य वित्तीय और आवास संपत्तियां भी उनके नाम पर नहीं हैं। रैना के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास जम्मू के गांधी नगर में सरकारी आवास है। यह भी उन्हें 2014 में विधायक चुने जाने के बाद आवंटित हुआ था।
2017 से जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष
इसके अलावा उन पर किसी प्रकार का बिजली, फोन और पानी का बिल भी बकाया नहीं है। रविंद्र रैना साइंस से ग्रैजुएट हैं और ड्यूटीज एजुकेशन में डिप्लोमा किया है। वे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक हैं पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन करने में जुटे हैं। बता दें कि वे 2017 से ही पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष हैं। भाजपा में आने से पहले संघ में सक्रिय रहे। रैना ने 2014 के विधानसभा चुनाव में पीडीपी के सुरिंदर चौधरी को 9 हजार 503 वोटों से पराजित किया था।