Haryana Assembly Election Date Changed : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदल गई। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट जाएंगे। साथ ही जम्मू कश्मीर और हरियाणा में मतगणना का भी शेड्यूल बदल गया। अब दोनों राज्यों में 8 अक्टूबरों को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि क्या है नई तारीख?
जानें हरियाणा में कब होगी वोटिंग?
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई नई तारीख के अनुसार, अब हरियाणा में एक अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 4 अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। हालांकि, जम्मू कश्मीर में वोट डालने की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा में रार! CM नायब सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष की क्यों पलटी बात?
क्यों बदली मतदान की तारीख?
आपको बता कि इनेलो और भाजपा ने ECI से चुनाव की डेट बदलने की मांग की थी। इसे लेकर दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि एक अक्टूबर को होने वाली वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाई जाए, क्योंकि एक अक्टूबर के पहले और बाद में सार्वजनिक छुट्टियां पड़ रही हैं। 29 और 30 सितंबर को शनिवार एवं रविवार और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती की छुट्टी है। ऐसे में लोग घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे वोटिंग प्रतिशत कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें : वोटिंग से पहले दो दिन छुट्टी, वोटिंग के बाद दो दिन छुट्टी, कहीं ये कर ना दे वोटिंग की ‘छुट्टी’
जानें पहले कब पड़ने वाले थे वोट
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। पहले यहां एक अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी। हरियाणा के साथ ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया था। ऐसे में एक साथ 4 अक्टूबर को दोनों राज्यों के चुनाव रिजल्ट आने वाले थे। अब चुनाव आयोग ने काउंटिंग की डेट बदलकर 8 अक्टूबर कर दी।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
17 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines