हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा में रार! CM नायब सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष की क्यों पलटी बात?

Haryana Assembly Election : हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इस बीच सीएम नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली आमने-सामने आ गए।

Nayab Singh Saini

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में खींचतान नजर आ रही है। उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर दो दिग्गज नेता आमने-सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की बात क्यों पलटी?

विज्ञापन

हरियाणा में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। एक तरफ सीएम नायब सिंह सैनी हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। दरअसल, मोहन लाल बड़ौली ने प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर कहा था कि सीएम सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने ही अपने प्रदेश अध्यक्ष की बात पलट दी।

विज्ञापन

जानें सीएम सैनी ने क्या कहा?

विज्ञापन

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसने कहा कि वे लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे लाडवा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे करनाल सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्हें ज्यादा जानकारी होगी। रही बात प्रदेश के उम्मीदवारों की तो उनके बॉयोडाटा केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए गए हैं, जहां इस बात का फैसला होगा कि कौन कहां से विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन

जानें प्रदेश अध्यक्ष ने क्या दिया था बयान?

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दिल्ली में कहा था कि CEC की बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई, कुछ को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 2 दिन बाद फिर बैठक होगी तब निर्णय होगा। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ