हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बजरंग पुनिया को मिली जान की धमकी पर CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- जांच कराएंगे, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा

Haryana Assembly Election 2024: बजरंग पूनिया को मिली धमकी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
बजरंग पूनिया को मिली धमकी पर नायब सिंह सैनी ने दी प्रतिक्रिया

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया को मिली धमकी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि रविवार को बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से व्हाट्स ऐप पर धमकी मिली थी।

धमकी में कहा गया था कि बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए यह अच्छा नहीं होगा। ये हमारा आखिरी संदेश है। चुनाव से पहले हम दिखा देंगे कि हम क्या चीज हैं। जहां शिकायत करनी है कर लो, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है। धमकी मिलने के बाद बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस छोड़ दो वरना परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा’, बजरंग को मिली धमकी; दर्ज कराई FIR

बजरंग की शिकायत पर जांच शुरू

बता दें कि बजरंग पूनिया ने दो दिन पहले ही विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस ज्वॉइन किया है। कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जींद की जुलाना सीट से टिकट दिया है, जबकि बजरंग को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

बजरंग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र ने कहा कि बजरंग पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्हें बाहर के नंबर से मैसेज मिला है। शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ेंः हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप एक साथ! सीट शेयरिंग पर ये फॉर्मूला हुआ तय

14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी पार्टी चाहे कितना भी गठबंधन कर ले 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर सैनी ने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में डूबी हैं और जनहित को छोड़कर अपना हित देख रही हैं।

सीएम सैनी ने दावा किया कि बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरूक्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें