Land Scam Case: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कई फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि ईडी ने दो शहरों की 834 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज की है। विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में ईडी की एंट्री को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है। हुड्डा और कुछ फर्मों से जुड़ी संपत्ति कुर्क की गई है। आरोप है कि ये जमीन सस्ते दामों पर हथिया ली गई थी। जांच एजेंसी ने पूर्व सीएम हुड्डा, MGF Developments Limited और EMAAR की संपत्ति को सीज किया है।
बताया जा रहा है कि ये संपत्ति दिल्ली और गुरुग्राम के 20 गांवों में खरीदी गई थी। आरोपों के अनुसार MGF और EMAAR ने पूर्व सीएम हुड्डा, डायरेक्टर DTCP त्रिलोक चंद गुप्ता के साथ मिलकर सांठ-गांठ की थी। जिसके बाद सस्ते दामों पर जमीनें खरीदी गईं। जिसकी वजह से सरकार को भी राजस्व का चूना लगा।
बता दें कि लगभग 400 एकड़ से भी ज्यादा संपत्ति को सीज किया गया है। मेसर्स ईमार इंडिया लिमिटेड (EMAAR) की 501.13 करोड़ की संपत्ति ED ने कुर्क की है। वहीं, मेसर्स एमजीएफ डेवलपमेंट्स लिमिटेड (MGF) की लगभग 332.69 करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया है। दोनों फर्मों के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। दोनों के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-65 और 66 में आवासीय कॉलोनी के लिए DTCP से लाइसेंस लिए जाने के संदर्भ में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।
14 कंपनियों को बनाया गया है आरोपी
वहीं, CBI की ओर से इस मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, DTCP तत्कालीन निदेशक त्रिलोक चंद गुप्ता, मेसर्स फर्म के अलावा 14 अन्य कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मामला 2009 का है। जब हरियाणा सरकार ने नए सेक्टरों के लिए अधिसूचना जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें:Video: सीएम पद के लिए कांग्रेस में तेज हुई लड़ाई, हुड्डा के लिए चुनौती बने ये दो नेता
यह भी पढ़ें:क्यों फेल हो गया मोदी सरकार का 400 पार का नारा? ‘चाय वाला इंटरव्यू’ में दिया कंगना ने जवाब
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
7 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines