Haryana Assembly Elections 2024

Video: सीएम पद के लिए कांग्रेस में तेज हुई लड़ाई, हुड्डा के लिए चुनौती बने ये दो नेता

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को होने हैं। 4 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। नतीजों के बाद पता लगेगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी? लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। तीन नेता अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। एक अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी। अभी चुनाव हुए ही नहीं, इससे पहले ही कांग्रेस में सीएम पद को लेकर दावेदारों के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। दावेदारों में सबसे बड़ा नाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है। जो पहले भी लगातार दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। वहीं, उनको अब कुमारी सैलजा से चुनौती मिल रही है। सैलजा ने हाईकमान के सामने भी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

अब रणदीप सुरजेवाला भी कतार में नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुरजेवाला ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाईकमान के सामने बात रखी है। ऐसे में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के लिए इन नेताओं को संतुष्ट करना आसान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान के सामने तीनों नेता खुद को मजबूत नेता बताते हुए दावेदारी पेश कर चुके हैं। देखिए यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ