Haryana Vidhan Sabha Election 2024: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है। कुमारी शैलजा ने किसी भी कीमत पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरसा से पार्टी की सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया के सांसदों को टिकट ने देने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। शैलजा ने कहा कि बाबरिया के बयान को आधा-अधूरा समझा गया है। यदि कांग्रेस हाईकमान अनुमति देगा तो लोकसभा और राज्य सभा सदस्य विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी कांग्रेस हाईकमान ने बनाया है। मैं हर स्थिति में विधानसभा चुनाव लड़ूंगी। यदि इसके लिए कांग्रेस हाईकमान से अनुमति लेनी पड़ी तो लूंगी। सवाल ये है कि अगर हाईकमान ने परमिशन नहीं दी तो क्या सैलजा बगावत की राह पकड़ेंगी, ये बड़ा सवाल है?
CM पद के दावेदार
कुमारी सैलजा के इस बयान के बाद हरियाणा में मुख्यमंत्री पद पर घमासान तेज होने वाला है। कांग्रेस में पहले से ही भूपिंदर सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा को सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है। सैलजा अगर चुनाव लड़ती हैं तो फिर दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव में उतर सकते हैं। इनके अलावा कैप्टन अजय यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में कुमारी सैलजा सिरसा लोकसभा सीट से चुनी गई है। हरियाणा में कांग्रेस के 5 सांसद हैं। सैलजा को छोड़कर दीपेंद्र हुड्डा, जयप्रकाश जेपी, वरुण मुलाना और सतपाल ब्रह्मचारी अन्य सांसद हैं। इन सबको भूपिंदर सिंह हुड्डा का समर्थक माना जाता है। सैलजा को छोड़कर अन्य के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम है।
मुख्यमंत्री पद के दावेदार कांग्रेस का यू-टर्न
कांग्रेस ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के दावेदारों पर यू-टर्न लिया। हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि कोई भी सांसद चाहे वह लोकसभा का हो या राज्यसभा का, मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। बशर्ते उसके पास नवनिर्वाचित विधायकों का समर्थन हो। बाबरिया ने बुधवार को कहा था कि पार्टी के किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 day agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
5 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
5 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
6 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
6 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines