Haryana Assembly Election: हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए हैं। जिनमें दावा किया गया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब सवाल ये है कि क्या हाईकमान भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की कमान सौंपेगा या कोई चौंकाने वाला फैसला लेकर कुमारी शैलजा के नाम का ऐलान करेगा? हरियाणा में इस समय 2 ही चेहरे हैं। माना जा रहा है कि हाईकमान इन्हीं में से किसी एक के नाम का ऐलान करेगा। एग्जिट पोल्स के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने के बाद कांग्रेस की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा मीडिया के सामने आए हैं।
हुड्डा के बदले सुर
हुड्डा के सुर बदले दिख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 8 अक्टूबर को नतीजे जारी होंगे। जिसके बाद सीएलपी की बैठक होगी। इसके बाद हाईकमान तय करेगा कि सीएम कौन बनेगा? कुमारी शैलजा को लेकर भी उनके सुर बदले दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता ने एएनआई से बातचीत में साफ किया कि चुनाव प्रचार के समय ही उन्होंने बोल दिया था कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। 2005 से 2014 तक हमारी उपलब्धियों और 2014-2024 के बीच सरकार की नाकामियों को जनता जान चुकी है। कांग्रेस सरकार आने पर बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और शिक्षा पर काम होगा।
टिकट वितरण में हुड्डा रहे हावी
सीएम को लेकर हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र है, हर किसी का अधिकार है कि वह इस पद पर दावा जता सकता है। हाईकमान जो भी फैसला लेगा, उनको मंजूर है। जब कुमारी शैलजा की दावेदारी को लेकर पूछा गया तो वे बोले कि वह (कुमारी शैलजा) हमारी वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में लग रहा है कि हुड्डा की सॉफ्टनेस इस बात का प्रमाण है कि कुमारी शैलजा के साथ सुलह की बात को लेकर हाईकमान हस्तक्षेप कर रहा है। लेकिन इस बार टिकट वितरण को लेकर कुमारी शैलजा नाराज दिखी थीं।
यह भी पढ़ें:पिछले चुनाव में रही किंगमेकर, क्या इस बार जीरो पर सिमट जाएगी JJP?… चौंका रहे एग्जिट पोल के आंकड़े
हुड्डा ने 73 टिकट बांटे, राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा रही। हालांकि न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता। वहीं, प्रदेश में हुड्डा की मजबूती कहीं न कहीं कांग्रेस की वापसी करवा रही है, ये अनुमान भी राजनीतिक विश्लेषक लगा रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस हुड्डा को कमान सौंपती है या कोई चौंकाने वाला फैसला लेता है।
यह भी पढ़ें:हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, हाईकमान तय करेगा CM; चुनाव के बाद भूपेंद्र हुड्डा ने किया दावा
संबंधित खबरें
'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
17 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
1 day agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
7 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
8 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
8 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
9 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines