Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ईवीएम को लेकर फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि EVM से छेड़छाड़ नहीं हो सकती है। बैटरी की क्षमता और चुनाव परिणामों का आपस में संबंध नहीं है। मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाए थे कि कुछ जिलों में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है। मशीनों में बैटरी चार्ज की अलग स्थिति के कारण अलग-अलग परिणाम आने की बात कही गई थी।
सूत्रों के मुताबिक ये बैटरियां शुरुआत में 7.5 से 8 वोल्ट के बीच में वोल्टेज देती हैं। जब वोल्टेज 7.4 से ऊपर होती है तो बैटरी 99 फीसदी चार्ज दिखती है। ईवीएम के इस्तेमाल के हिसाब से वोल्टेज कम होने लगती है। अगर वोल्टेज 7.4 से नीचे चली जाती है तो चार्जिंग 98 से 10 फीसदी दिखने लगती है। कंट्रोल यूनिट 5.8 से ज्यादा वोल्टेज होने तक काम करती है। जब बैटरी की क्षमता 10 फीसदी से ज्यादा रह जाती है, तब कंट्रोल यूनिट डिस्प्ले पर बैटरी बदलने की चेतावनी दिखाई देती है। यह उस संकेत के बराबर है, जब गाड़ी में तेल खत्म होने लगता है और चेतावनी दी जाती है।
यह भी पढ़ें:’12-14 सीटों पर गड़बड़ी…3 जिलों में EVM गड़बड़,’ कांग्रेस बोली- हरियाणा के नतीजे स्वीकार नहीं
कांग्रेस ने कहा था कि महेंद्रगढ़, पानीपत और हिसार में ईवीएम को लेकर शिकायतें आई थीं। जिन ईवीएम में 99 फीसदी चार्जिंग थी, वहां कांग्रेस की हार हुई। जिन ईवीएम में 60-70 फीसदी तक चार्जिंग थी, वहां कांग्रेस की जीत हुई। इसको लेकर अब चुनाव आयोग का रिएक्शन सामने आया है।
जयराम रमेश ने लगाए थे आरोप
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि क्या आप इस साजिश को समझ गए हैं। जहां बैटरी 99 फीसदी चार्ज होती है, वहां बीजेपी जीतती है। जहां 60-70 फीसदी बैटरी होती है, वहां कांग्रेस जीतती है। यह षड्यंत्र नहीं तो और क्या है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक ईवीएम की कंट्रोल यूनिट में एल्केलाइन बैटरियों का यूज किया जाता है। कैंडिडेट्स की मौजूदगी में नई बैटरियां ईवीएम में डाली जाती हैं। बाद में इनको सील किया जाता है।
ये भी पढ़ेंः जाटों ने दिया भरपूर साथ फिर क्यों हरियाणा में कांग्रेस हो गई फेल, जानें कैसे बाजीगर बनी BJP
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
5 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
21 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
4 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
5 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
6 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines