Congress-AAP Alliance Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस सीईसी की बैठक में राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी का जिक्र कर सबको चौंका दिया है। खबर है कि राहुल गांधी ने बैठक में कांग्रेस के नेताओं से हरियाणा चुनाव में केजरीवाल से गठबंधन पर राय मांगी है। उन्होंने अपने नेताओं से फीडबैक देने को कहा है। इससे पहले भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा लोकसभा चुनाव में साथ में उतर चुके हैं। ऐसे में गठबंधन को लेकर तस्वीर अगली सीईसी बैठक तक साफ हो सकती है। आइये जानते हैं इसके सियासी मायने क्या है?
हरियाणा कांग्रेस की बड़ी नेता और लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने गठबंधन से इंकार किया है। पिछले महीने उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में है और अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। ऐसे में राहुल गांधी के गठबंधन वाली बात ने हरियाणा के स्थानीय नेताओं के सामने विकट स्थिति खड़ी कर दी है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए जेल से बाहर निकले केजरीवाल ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
आप को कितनी सीटें देंगे राहुल गांधी
ऐसे में राहुल गांधी का गठबंधन वाला दांव कितना कारगर होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। प्रदेश में विधानसभा की 90 सीटें हैं। अगर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है तो इसमें फायदा किसे हैं? राहुल गांधी को यह लग रहा है कि कांग्रेस उतनी मजबूत नहीं है जितनी पहले थी। ये भी एक कारण हो सकता है। अगर गठबंधन होता है तो आम आदमी पार्टी कम से कम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये भी सभी सीटें नाॅन जाट यानी ओबीसी समुदाय की बहुलता वाली हो सकती है। हरियाणा में कांग्रेस गुटबाजी से जूझ रही है। ऐसे में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह हरियाणा में कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसलिए हो सकता है कि राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव से पहले केजरीवाल के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहलाता है ये शहर, 47 सालों में रहा इन 3 परिवारों का दबदबा
बीजेपी की नाॅन जाट पाॅलिटिक्स की काट है गठबंधन
एक सवाल यह भी है कि क्या कांग्रेस बीजेपी की नाॅन जाट वाली पाॅलिटिक्स की काट खोजने के लिए तो केजरीवाल से गठबंधन नहीं कर रही। राहुल गांधी नाॅन जाट वोटों को अपने पाले में करने के लिए केजरीवाल से गठबंधन करना चाहते हैं। जाट वोटों का बंटवारा कांग्रेस, इनेलो और जजपा में होना तय है। ऐसे में अगर नाॅन जाट वोट का साथ कांग्रेस को नहीं मिला तो पार्टी प्रदेश में चुनाव हार सकती है। इसलिए राहुल गांधी गठबंधन करने पर जोर दे रहे हैं। हरियाणा का दलित, ओबीसी और सामान्य वोट बीजेपी के खाते में जा सकता है। जिसको ध्यान में रखकर ही राहुल गांधी गठबंधन वाली पाॅलिटिक्स पर जोर दे रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः सत्ता की दहलीज पर पहुंचने के बाद भी मिट गया वजूद, इतिहास में दर्ज हो चुका इन पार्टियों का नाम
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines