Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। बीजेपी ने चुनाव के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। चुनाव नजदीक है टिकटों को लेकर नेता इधर-उधर की जुगत में जुटे हैं। कोई अपनों के लिए टिकट पाने में जुटा है तो पार्टियां भी जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव खेलना चाहती है। दोनों ही पार्टियां 90 में से 60 सीटों पर टिकट फाइनल कर चुकी हैं। ऐसे में पार्टियां कभी भी लिस्ट जारी कर सकती हैं।
इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि नायब सैनी सरकार के 7 मंत्रियों पर टिकट पर तलवार लटकी हुई है। आज शाम तक लिस्ट आ सकती है। वहीं दिल्ली में आज प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक होगी। वहीं लिस्ट को लेकर भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि बहुत जल्द केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगा।
70 नामों की पहली लिस्ट आज
भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की गुरुग्राम में 3 बैठकें हुईं। इसके बाद गुरुवार रात को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें 55 नामों पर मुहर लगने की बात सामने आई। इसके बाद लगा कि भाजपा जल्द ही लिस्ट जारी कर सकती है। बीजेपी की लिस्ट फाइनल नहीं होने की कई वजहें सामने आई हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी छोटी लिस्ट की बजाय जंबो लिस्ट ला सकती है। लिस्ट में 70 नाम शामिल हो सकते हैं। लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी में भगदड़ मच सकती है, पार्टी आलाकमान को डर है कि कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर बीमार होने के चलते फीडबैक नहीं ले पाए। वहीं अहिरवाल क्षेत्र में राव इंद्रजीत सिंह अपने समर्थकों के लिए टिकट मांग रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: विनेश फोगाट-बजंरग पूनिया को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान
इनके नाम हुए फाइनल
हरियाणा में बीजेपी ने यूं तो 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं जहां नाम तय हो चुके हैं। इनमें लोहारू से जेपी दलाल, अंबाला कैंट से अनिल विज, पलवल से दीपक मंगला, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, सोहना से संजय सिंह, महेंद्रगढ़ से रामबिलास शर्मा, फरीदाबाद से विपुल गोयल, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, थानेसर से सुभाष सुधा, कोसली से आरती राव, बादली से ओमप्रकाश धनखड़, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा और नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु की सीट पर रामकुमार गौतम के आने से बदल सकती है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस AAP गठबंधन से BJP को कितना नुकसान? 5 पाइंट में जानें
इनके टिकट कटना तय
मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कमल गुप्ता, बनवारी लाल बावल से, संजय सिंह सोहना से, विशंभर बाल्मीकि बवानी खेड़ा से, सीमा त्रिखा बड़खल का टिकट कटना तय माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
1 day agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
2 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
2 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
3 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
6 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines