Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बुधवार 04 अगस्त को पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम है। वहीं इस लिस्ट में 30 फीसदी नए चेहरों को मौका मिला है। इसके अलावा पार्टी ने कई कद्दावर परिवारों से भी उम्मीदवार तय किए हैं। पहली सूची में जातीय समीकरणों का भी पूरा ख्याल रखा है। इसके साथ ही पार्टी ने 9 विधायकों का टिकट भी काटा है ताकि 10 साल की सत्ता विरोधी लहर को खत्म किया जा सके।
बता दें कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है। पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए सभी समीकरणों को ध्यान में रखा है। इस बीच एक बड़ी समस्या बगावत और दलबदलू नेताओं की है। पार्टी ने 9 दलबदलू नेताओं को भी मौका दिया है। बगावत की एक वजह दूसरी पार्टी से आए नेताओं को टिकट देना है। यह हमेशा ही पार्टी के लिए घातक रहा है।
9 दलबदलुओं को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने जेजेपी के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली को टोहाना सीट से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से आए निखिल मदान को प्रत्याशी बनाया है। भव्य बिश्नोई तो बीजेपी से पहले ही उपचुनाव जीत चुके हैं। श्रुति चौधरी दिग्गज कांग्रेसी और 4 बार के सीएम बंशीलाल के परिवार से आती है। श्रुति चौधरी उनकी पौती हैं। पार्टी ने जेजेपी के रामकुमार गौतम को फिर से प्रत्याशी बनाया है। जेजेपी के ही पवन कुमार को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके एचजेपी ने आईं शक्तिरानी शर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इनेलो के श्याम सिंह राणा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जेजेपी के संजय काबलाना को बीजेपी ने टिकट दिया है।
इनके टिकट कटे
इसके साथ ही पार्टी ने बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह, रानिया सीट से रणजीत चौटाला, अटेल से सीताराम यादव, पेहवा से संदीप सिंह और रतिया से लक्ष्मण नापा का टिकट काट दिया है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी होते ही मची भगदड़, विधायक-मंत्री समेत 11 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
दलबदलू को टिकट देना नहीं आता रास
पिछले कई चुनावों का इतिहास देखें तो बीजेपी को दलबदलू नेताओं को टिकट देना हमेशा ही भारी पड़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने करीब 50 से अधिक टिकट दलबदलू नेताओं को दिए थे नतीजन पार्टी 80 प्रतिशत से अधिक सीटें हार गई। ऐसा ही कुछ राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल और एमपी में देखने को मिला है। ऐसे में यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि पार्टी की इस रणनीति में कितना दम है?
ये भी पढ़ेंः Haryana Election में 9 विधायकों का कटा टिकट, BJP ने JJP से आए पूर्व MLAs को बनाया उम्मीदवार
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
17 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines