Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर 16 सितंबर नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बागियों को मनाने की कोशिश की। इसमें काफी हद तक पार्टियों को सफलता भी मिली। भाजपा की ओर से सीएम नायब सिंह सैनी और हरियाणा में पार्टी के सह प्रभारी बिप्लव देब ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर बागियों को मनाने के लिए अभियान चलाया था। वहीं कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने बागियों से संपर्क साधा। हालांकि कई बागी अभी भी मैदान में जमे हुए हैं।
कांग्रेस में इन बागियों ने वापस लिया नामांकन
1.भिवानी जिले की बवानी खेड़ा सीट से कांग्रेस के बागी रामकिशन फौजी ने नामांकन वापस ले लिया है।
2.नलवा हल्का सीट से बागी हुए पूर्व मंत्री संपत सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है।
3.पंचकूला सीट से गुरजंत सिंह पोला ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन को समर्थन देने का ऐलान किया है।
4.अंबाला सिटी विधानसभा से जसबीर सिंह मलौर और हिम्मत सिंह नामांकन वापस ले लिया है।
5.कुरुक्षेत्र की शाहबाद सीट से प्रेम हिंगाखेड़ी ने नामांकन वापस ले लिया है।
6.अटेली से हेमंत शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है। यहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आरती राव को समर्थन दिया है।
बीजेपी के इन बागियों ने दी राहत
1.सोहना में कांग्रेस के सुधीर चौधरी ने नामांकन वापस ले लिया है।
2.नारनौल से भाजपा से बागी भारती सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है।
3.महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी सीट से सतीश सैनी ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अभय सिंह को समर्थन सौंपा है।
4.सोनीपत से राजीव जैन ने नामांकन वापस ले लिया है। टिकट कटने पर उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री कविता जैन ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election : भाजपा नेता और विधायक बेटे से धक्कामुक्की, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ विरोध
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
12 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
8 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines