Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची जारी होने के बाद से ही पार्टी में भगदड़ मच गई है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही रानियां, महम, थानेसर, उकलाना, पृथला, रेवाड़ी, रतिया, बाढड़ा में बगावत दिखी। रानियां से निवर्तमान विधायक रणजीत चौटाला ने समर्थकों के साथ मीटिंग की। उन्होंने टिकट कटने की स्थिति में पहले ही बगावत के संकेत दिए थे।
टिकट कटने के बाद रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे कांग्रेस पार्टी जाॅइन करेंगे। इसकी पुष्टि स्वयं उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। रोहतक जिले की महम सीट से भाजपा के 2019 के कैंडिडेट शमशेर सिंह खरखड़ा, चरखी दादरी जिले से भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा सोनीपत के जिला उपाध्यक्ष संजीव वलेचा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।
सोनीपत-हिसार में भी बगावत
हिसार की उकलाना सीट से जजपा के पूर्व विधायक अनुप धानक को टिकट मिलने के बाद नाराज शमशेर गिल और पूर्व कैंडिडेट सीमा गैबीपुर ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। हिसार से कमल गुप्ता को टिकट मिलने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरूण जैन ने पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। सोनीपत में भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय ठेकेदार ने भी भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ेंः ‘विरोध राजनीति से प्रेरित…’, विनेश फोगाट-बजरंग पुनिया की राहुल गांधी से मुलाकात पर क्या बोली BJP
दलबदलुओं को टिकट देने से नाराज है कई नेता
सोनीपत से कविता जैन भी बगावत कर सकती हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। कविता जैन पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर के ओएसडी रहे राजीव जैन की पत्नी हैं।
भाजपा की लिस्ट जारी होते ही पार्टी के पुराने नेता नाराज बताए जा रहे हैं। इसमें कई पूर्व मंत्री और विधायक शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने 11 दल-बदलुओं को भी मौका दिया है। ऐसे में अगर पार्टी ने बागी नेताओं को चुनाव मैदान में उतरने से नहीं रोका तो हैट्रिक की कोशिश में जुटी में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।
ये भी पढ़ेंः Haryana Election में 9 विधायकों का कटा टिकट, BJP ने JJP से आए पूर्व MLAs को बनाया उम्मीदवार
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
17 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
4 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
5 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
7 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines