हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री अनिल विज का बड़ा खुलासा, बता दिया चुनाव बाद कौन बनेगा CM?

Haryana Assembly Election 2024: पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं जनता की मांग पर सीएम बनना चाहता हूं। अगर पार्टी ने मुझे सीएम बना दिया तो मैं हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा।

Anil Vij

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री अनिल विज ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया के पूछने पर उन्होंने साफ कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो वे खुद प्रदेश का सीएम बनना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं।

विज्ञापन

बता दें अनिल विज ने ये बयान तब दिया है जब पार्टी पहले ही कह चुकी है कि अगर बीजेपी हरियाणा में फिर वापसी करती है तो Nayab Singh Saini ही दोबारा सीएम होंगे। ऐसे में विपक्ष को घर बैठे एक और मुद्दा मिल गया है।

विज्ञापन

छह बार से विधायक हैं अनिल विज

अनिल विज का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि वह प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता हैं। वह छह बार से विधायक हैं, और बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने मीडिया में बयान देते हुए यह भी कहा कि मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं और मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है। बता दें हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की बदल दूंगा तस्वीर

पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं जनता की मांग पर सीएम बनना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वैसे मुझे सीएम बनना है या नहीं ये पार्टी हाईकमान के हाथ में हैं। उनका कहना था कि अगर पार्टी मुझे सीएम बना देती है तो मैं हरियाणा की तस्वीर बदल दूंगा। बता दें हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होगा और यहां 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ