Rohtak News: पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लगातार ड्रेनों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हरियाणा के रोहतक में भी आपदा प्रबंधन विभाग ने शहर की इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा है। इसके अलावा जिले में अगले 48 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और आपदा प्रबंधन ने रोहतक जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए है। इसके अलावा जिला उपायुक्त ने शहर के साथ कई गांवों का दौरा किया और अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण संबंधि निर्देश दिए है। उन्होने लोगों से बात करके जानकारी ली और आश्वासन दिया कि प्रशासन की हर स्थिति से निपटने की तैयारी पहले से है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, सड़कें बनी दरिया, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
अगले आदेश तक रोहतक में सभी स्कूल बंद
हरियाणा के रोहतक में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं बारिश की वजह से जल निकासी की ड्रेनों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। रोहतक के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालत को देखते हुए बारिश के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी भी जारी की है। शहर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को भी अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए गए है। आपदा प्रबंधन की ओर से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं, दमकल विभाग सहित पुलिस को भी अलर्ट मोड़ पर रहने के आदेश दिए है। वहीं लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए है।
जिला उपायुक्त ने किया गांवों का दौरा
रोहतक में बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। इसी के चलते जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शहर और कई गांवों का दौरा करने के तैयारी की जानकारी ली है। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से मुलाकात करके लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली है। उन्होने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि ड्रेन का जलस्तर भी अभी ज्यादा नहीं है। उन्होने बताया कि लगभग 300 से अधिक पंप सेट ड्रेनों से पानी निकालने में लगे हुए है। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही, 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
20 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines