Haryana: ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों को जबरन हटाया, कई हिरासत में, प्रदर्शनकारी ने कहा- दम होता तो दिन में उठाते

E Tendering Scam, E-Tendering, Haryana, Haryana CM Manohar Lal Khattar, Haryana Hindi News, Haryana Sarpanch, Protest In Haryana

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन

Haryana: ई-टेंडरिंग के विरोध में पंचकूला में चंड़ीगढ़ बॉर्डर पर पक्का धरना लगाकर बैठे सरपंचों पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। शनिवार की शाम पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

सरपंचों को मजस्टिस की नोटिस दिखाते हुए दो घंटे में रोड खाली करने के लिए कहा गया। इसका कई सरपंचों ने विरोध किया तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Advertisment

हाईकोर्ट के आदेश पर रोड खाली करा रही पुलिस

दरअसल, पंचकूला-चंडीगढ़ की रोड ब्लॉक करने को लेकर हरियाणा कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। हाईकोर्ट ने डीसी पंचकूला को शनिवार की रात 10 बजे से पहले रोड खाली कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सोमवार यानी 6 मार्च को तलब की है।

पीछे हटे सरपंच, कई हिरासत में

हरियाणा में सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में हैं। कई बार इसके विरोध में आंदोलन भी हो चुके हैं। पंचायत मंत्री ने सरपंचों से बात की थी, लेकिन वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद सरपंचों ने चेतावनी दी कि वे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यदि कहीं रोका गया तो वे वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

एक मार्च को झड़प के बाद धरना हुआ था शुरू

बीते एक मार्च को सरपंचों ने चंडीगढ़ कूच किया था तो उन्हें पंचकूला में रोक दिया गया था। इसके बाद वे पक्का धरना लगाकर बैठ गए थे। लेकिन शनिवार को सरकार की सख्ती के बाद सरपंच पीछे हट गए। जिसके बाद एक तरफ का रास्ता खोल दिया गया। लेकिन कई प्रदर्शनकारी धरने पर अड़े थे। इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

प्रशासन में दम होता तो हमें दिन में उठाते

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अगर प्रशासन में दम था तो दिन में हमें उठाते। इन्होंने हमें खाना तक चैन से खाने नहीं दिया। तानाशाही कर हमें इस पुलिस फोर्स ने उठाने का काम किया है।

एएसपी पंचकूला करण गोयल ने कहा कि आज शनिवार रात 10 बजे तक इस रोड को खाली करवाने के निर्देश दिए गए हैं, हम इसे खाली करवा देंगे। जो प्रदर्शनकारी हैं उन्होंने कहा है कि वे सरपंच एसोसिएशन से इस विषय पर बात कर हमें 10-15 मिनट में बताएंगे, ऑर्डर की कॉपी भी प्रदर्शनकारियों को दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ