हरियाणा में ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंचों पर लाठीचार्ज, पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर शुरू किया धरना

Haryana, E-Tendering, Haryana Cm Manohar Lal Khattar, Haryana Sarpanch, Lathicharge On Sarpanch, Protest In Haryana, Haryana Hindi News

पंचकूला में बैरीकेडिंग लगाकर सरपंचों को रोका गया।

Haryana: हरियाणा में ई-टेंडरिंग के विरोध में प्रदर्शन के लिए उतरे सरपंचों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। सरपंचों पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

दरअसल, सरपंच चंडीगढ़ में सीएम मनोहर खट्टर के आवास का घेराव करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पंचकूला में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

इस दौरान सरपंच बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इस पर पुलिस और सरपंचों में धक्का-मुक्की हुई। झड़प के बाद पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सरकार ने सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल को सरपंचों से बातचीत के लिए भेजा है।

विज्ञापन

आंदोलन की दी थी चेतावनी

हरियाणा में सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में हैं। कई बार इसके विरोध में आंदोलन भी हो चुके हैं। पंचायत मंत्री ने सरपंचों से बात की थी, लेकिन वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद सरपंचों ने चेतावनी दी कि वे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यदि कहीं रोका गया तो वे वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

किसान नेता चढ़ूनी प्रदर्शन में पहुंचे

हंगामे के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और नवीन जयहिंद सरपंचों के प्रदर्शन में पहुंच गए हैं। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान रणबीर समैण ने इस आंदोलन को गांव-देहात बचाओ आंदोलन नाम दिया है।

विज्ञापन

सीएमओ को दी जा रही पल-पल की अपडेट

सरपंचों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हैं। पल-पल की अपडेट मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ