Gurugram Woman Jyoti Dalal Refuses To Pay Salon Bill: गुरुग्राम की एक महिला की दादागिरी की एक और कहानी सामने आई है। महिला ने कुछ महीने पहले दादागिरी दिखाते हुए कैब सर्विस लेने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया था। अब कहानी सैलून से जुड़ी है। इस बार ‘मोहतरमा’ एक सैलून में पहुंच गई। 9 घंटे तक सर्विस ली। जब बिल चुकाने की बार आई तो दादागिरी दिखाते हुए 20 हजार रुपये देने से इनकार कर दिया।
महिला की पहचान ज्योति दलाल के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम की रहने वाली है। इससे पहले उसने कैब ड्राइवर से सर्विस लेने के बाद उसे 2000 रुपये देने से इनकार कर दिया था। अब दलाल के सैलून के बिल न चुकाने वाली खबर से संबंध वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे जर्नलिस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने 25 अगस्त को अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पैसे देने से इनकार के बाद सैलून स्टाफ ने पुलिस को बुलाया, लेकिन ज्योति दलाल ने खुद को एक ‘हाई-प्रोफाइल’ शख्स की प्रेमिका होने का दावा किया और धमकियां देने लगी। इसके बाद पुलिस भी कार्रवाई करने से बचती दिखी।
क्या है पूरी कहानी?
पुलिस को यहां जो कहानी पता चली, उसके मुताबिक, ज्योति गुरुग्राम के ग्रेस एंड ग्लैमर सैलून पहुंची थी। यहां उसने करीब 9 घंटे तक सेवाएं ली, जिसका बिल करीब 20 हजार रुपये आया।
सैलून के स्टाफ्स ने पुलिस को बताया कि ज्योति दलाल ने दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक सेवाएं लीं लेकिन भुगतान में देरी करती रही। बाद में उसने रात 11 बजे तक भुगतान करने का वादा किया, लेकिन जब रात 11 बजे के बाद भी भुगतान नहीं किया तो पुलिस को बुलाया गया।
उधर, वीडियो ट्वीट करने वाली पत्रकार ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि सैलून का मालिक ज्योति दलाल के खिलाफ FIR दर्ज करना चाहता था। वायरल वीडियो के मुताबिक, पुलिस बुलाने के बाद भी महिला ने पार्लर में एक भी रुपये नहीं दिए। सोशल मीडिया पर सैलून वाले वायरल वीडियो को ट्विटर पर अब तक 4 लाख बार से अधिक बार देखा जा चुका है।
24 जुलाई को कैब ड्राइवर से की थी गुंडई
बता दें कि इससे पहले ज्योति दलाल उस वक्त चर्चा में आई थी जब उसने एक कैब ड्राइवर से करीब 12 घंटे से अधिक की सेवाएं ली और बिल चुकाने से इनकार कर दिया। दलाल ने कथित तौर पर रात करीब 10 बजे कैब ली और ड्राइवर को सुबह 11 बजे तक घुमाया। इस घटना पर गुड़गांव पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। पढ़ें पूरी खबर…
संबंधित खबरें
बचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 hrs agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
4 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
5 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
5 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
6 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
6 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
9 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines