गुरुग्राम की सड़क पर रोड रेज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक महिला बाइकर ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक कार सवार ने स्पोर्ट्स बाइक चला रही महिला का पीछा किया और उसके बाइक से कार टकरा दी. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर गई और उसकी बाइक कुछ दूरी तक घिसटती चली गई. घटना गोल्फ कोर्स रोड की बताई जा रही है और पूरी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
महिला की पहचान सिया के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर ‘rebelwheels_sia_’ नाम से एक्टिव हैं. उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और खुद पूरी घटना के बारे में बताया है.
उन्होंने बताया कि वह रविवार को अपनी Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक से बाइकिंग ग्रुप के साथ गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर जा रही थीं. उनके मुताबिक, रास्ते में एक कार में सवार कुछ लोग लगातार उनके करीब आ रहे थे और पीछा करने की कोशिश कर रहे थे.
मेरी बाइक का पीछा कर रहे थे- सिया
सिया ने बताया कि उन्होंने कार सवारों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें बाइक रोकने के लिए कहा गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कार में मौजूद लोग नशे में लग रहे थे और उनका व्यवहार आक्रामक था. स्थिति बिगड़ने के डर से उन्होंने बाइक आगे बढ़ाते रहने की कोशिश की, जबकि पीछे चल रहे उनके एक साथी ने भी कार को उनके पास आने से रोकने की कोशिश की.
बाइक को टक्कर मार कर फरार हुआ कार सवार
महिला के मुताबिक, कार कुछ दूर तक उनका पीछा करती रही. इसके बाद चालक ने कथित तौर पर बाइक के आगे कार लाकर रास्ता रोकने की कोशिश की. इसी दौरान कार ने बाइक को पीछे से तेज से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं, जबकि बाइक कुछ मीटर तक कार के साथ घिसटती रही. घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया.
सिया ने बताया कि उनके एक साथी ने कार का पीछा किया और ट्रैफिक सिग्नल पर उसे रोकने की कोशिश की. वहां साथी ने चालक से हादसे को लेकर सवाल किया, लेकिन चालक ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और दोबारा वहां से अपनी कार लेकर भाग गया.
यह भी पढ़ें- विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर हरियाणा STF का शिकंजा, 27 अपराधी प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाए गए
गुरुग्राम पुलिस से कार्रवाई की अपील
बता दें कि महिला ने गुरुग्राम पुलिस से मामले में कार्रवाई की अपील की है. उन्होंने वीडियो में कथित कार का रजिस्ट्रेशन नंबर और आरसी मालिक का नाम भी बताया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने गुरुग्राम पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है. कई लोगों ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी की कार्रवाई की मांग
घटना की यह वीडियो तेजी से वायरल हो गई और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका समर्थन किया. कई लोगों ने दिल्ली पुलिस, गुरुग्राम पुलिस, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और हरियाणा पुलिस को टैग करके अधिकारियों से ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की. कई यूजर्स ने इस घटना के संबंध में FIR दर्ज करने की भी मांग की. इस दौरान लोगों ने सड़कों पर रैश ड्राइविंग को लेकर भी सवाल उठाए.
संबंधित खबरें
Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
16 hrs agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
3 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
4 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
4 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
12 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
14 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
16 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines