Singer Fazilpuria Attack Inside Story: बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को मारने आए 5 शूटर्स को गुरुग्राम पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा किया है कि पांचों शूटर्स सिंगर फाजिलपुरिया को मारने के लिए गुरुग्राम आए थे। हमलावर बिना नम्बर प्लेट की इनोवा कार में थे और सिंगर को मारने की उनकी साजिश को लेकर गुरुग्राम पुलिस को टिप मिली थी।
टिप के आधार पर एक्शन लेते हुए गुरुग्राम STF और क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में दोनों टीमों ने डेरा डाला और इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाली कार को रोका, लेकिन कार रोकने की बजाय उसमें सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 4 लोगों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक शूटर गौतम उर्फ गोगी को पीछा करके पकड़ा।
यह भी पढ़ें: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले कौन, फाजिलपुरिया पर बार-बार क्यों होता है जानलेवा हमला?
रोहित शौकीन हत्याकांड में भी थे वांछित
प्राथमिक पूछताछ में पांचों शूटरों ने बताया कि वे सिंगर फाजिलपुरिया पर हमला करने के लिए गुरुग्राम आए थे। आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ पहलवान पुत्र राजपाल निवासी लोहा माजरा झज्जर, पदम उर्फ राजा पुत्र साहिब सिंह गांव लोहा माजरा झज्जर, आशीष उर्फ आशु पुत्र श्री देव गांव जिला सोनीपत, गौतम उर्फ गोगी पुत्र अमन सिंह वाशी दिपालपुर सोनीपत और शुभम उर्फ काला पुत्र रोहतास गांव जाजल जिला सोनीपत के रूप में हुई।
पांचों शूटर सिंगर फाजिलपुरिया के सहयोगी रोहित शौकीन हत्याकांड में भी वांछित थे। सिंगर फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई 2025 को हुए फायरिंग मामले में भी वांछित थे। गौतम उर्फ गोगी के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-10 पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को इनपुट मिला है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया ने सिंगर राहुल यादव उर्फ सिंगर फाजिलपुरिया की हत्या करने की साजिश रची है।
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में 5 शूटर्स का एनकाउंटर, सिंगर फाजिलपुरिया को आए थे मारने
सिद्धू मूसेवाला पर हमले पर दिया था बयान
बता दें कि सिंगर फाजिलपुरिया ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को गलत बताया था। उन्होंने कहा कि मूसेवाला पर हमला नहीं होना चाहिए था। इस बयान के बाद उनको लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी आया था, वहीं सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेने का ऐलान करने वाले सुनील सरधानिया और दीपक नांदल को फाजिलपुरिया ने अपना दोस्त बताया था।
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
8 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines