Gurugram News: 1999 के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ है. वारदात 10 सितंबर की रात को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सेक्टर-58 स्थित ‘मैग्नम ग्लोबल पार्क’ में अंजाम दी गई. विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था. मारपीट और हमले के आरोप पार्किंग अटेंडेंट पर लगे हैं. पीड़ित ने गुरुग्राम पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाए, उसके गिरफ्तार किया जाए.
‘हाथ-पैर बांधकर ले जाओ…’, UP पुलिस की कस्टडी से क्यों डर रहा अंकित बालियान का हत्यारा गैंगस्टर?
कार पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में पायनियर पार्क सेक्टर-61 निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की बात है. वह अपने परिवार के साथ मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित GONZO रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे. इस दौरान रेस्टोरेंट में परिवार को ड्रॉप करने के बाद वे कार पार्क कर रहे थे तो पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया. उन्होंने पहले वैले पार्किंग में कार पार्क करने को कहा. वहां गया तो बेसमेंट में भेज दिया गया और वहां से मल्टीलेवल पार्किंग भेजा गया. सवाल-जवाब करने पर उन्होंने कार पार्क करने से मना कर दिया.
लोहे की रॉड से सिर और हाथ पर मारा
पीड़ित अमित गुप्ता का आरोप है कि इस दौरान जब वे अपनी कार बैक करके वापस आने लगे तो एक पार्किंग अटेंडेंट ने कार के शीशे पर रॉड से मारा, जिससे शीशा क्रैक हो गया. विरोध करते हुए जब वे अपनी कार से बाहर निकले तो आरोपी ने पार्किंग बैरियर से लगी एक भारी लोहे की रॉड से हमला किया. रॉड सिर में लगी और खून बहने लगा. दूसरा वार होने पर बचाव में हाथ आगे किया तो रॉड हाथ पर लगी, जिसके बाद वे गिर गए. आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. हमले में सिर और बाएं हाथ की कोहनी में चोटें लगी. किसी तरह फोन करके परिवार को बुलाया और वे अस्पताल ले गए.
कबड्डी प्लेयर भी रहे थे अंकित बालियान, शहर छोड़कर रह रहे थे गांव में; चुनाव लड़ने की थी तैयारी
कोहनी की हड्डी टूटी, सर्जरी करानी पड़ी
पीड़ित अमित गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने एंबुलेंस में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पहुंचाया, जहां पता चला कि कोहनी में फ्रैक्चर आया है और सर्जरी करनी पड़ेगी. डॉक्टर्स ने प्लेट लगाकर कोहनी की हड्डी को जोड़ा है. हमले के समय मौके पर कई पार्किंग कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की. सर्जरी के कारण उन्हें पुलिस को शिकायत देने में समय लग गया. अब इंसाफ की गुहार है और पार्किंग एरिया के CCTV फुटेज चेक करके पुलिस विवाद का पता लगा सकती है. आरोपी का नाम नहीं पता है, लेकिन शकल से पहचान सकते हैं.
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
19 hrs ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
20 hrs agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
20 hrs agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
1 day ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
7 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
9 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
10 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
13 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines