---विज्ञापन---

कारगिल युद्ध के हीरो रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, पार्किंग को लेकर हुआ था झगड़ा

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पार्किंग विवाद के चलते रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला हुआ है. पीड़ित का कनेक्शन कारगिल वार और ऑपरेशन सफेद सागर से रहा है. जिन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

---विज्ञापन---

Gurugram News: 1999 के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ है. वारदात 10 सितंबर की रात को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सेक्टर-58 स्थित ‘मैग्नम ग्लोबल पार्क’ में अंजाम दी गई. विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था. मारपीट और हमले के आरोप पार्किंग अटेंडेंट पर लगे हैं. पीड़ित ने गुरुग्राम पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत FIR दर्ज की जाए, उसके गिरफ्तार किया जाए.

‘हाथ-पैर बांधकर ले जाओ…’, UP पुलिस की कस्टडी से क्यों डर रहा अंकित बालियान का हत्यारा गैंगस्टर?

---विज्ञापन---

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में पायनियर पार्क सेक्टर-61 निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि 10 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की बात है. वह अपने परिवार के साथ मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित GONZO रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे. इस दौरान रेस्टोरेंट में परिवार को ड्रॉप करने के बाद वे कार पार्क कर रहे थे तो पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया. उन्होंने पहले वैले पार्किंग में कार पार्क करने को कहा. वहां गया तो बेसमेंट में भेज दिया गया और वहां से मल्टीलेवल पार्किंग भेजा गया. सवाल-जवाब करने पर उन्होंने कार पार्क करने से मना कर दिया.

लोहे की रॉड से सिर-हाथ पर मारा

पीड़ित अमित गुप्ता का आरोप है कि इस दौरान जब वे अपनी कार बैक करके वापस आने लगे तो एक पार्किंग अटेंडेंट ने कार के शीशे पर रॉड से मारा, जिससे शीशा क्रैक हो गया. विरोध करते हुए जब वे अपनी कार से बाहर निकले तो आरोपी ने पार्किंग बैरियर से लगी एक भारी लोहे की रॉड से हमला किया. रॉड सिर में लगी और खून बहने लगा. दूसरा वार होने पर बचाव में हाथ आगे किया तो रॉड हाथ पर लगी, जिसके बाद वे गिर गए. आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. हमले में सिर और बाएं हाथ की कोहनी में चोटें लगी. किसी तरह फोन करके परिवार को बुलाया और वे अस्पताल ले गए.

---विज्ञापन---

कबड्डी प्लेयर भी रहे थे अंकित बालियान, शहर छोड़कर रह रहे थे गांव में; चुनाव लड़ने की थी तैयारी

कोहनी की हड्डी टूटी, सर्जनी होनी पड़ी

पीड़ित अमित गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने एंबुलेंस में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पहुंचाया, जहां पता चला कि कोहनी में फ्रैक्चर आया है और सर्जरी करनी पड़ेगी. डॉक्टर्स ने प्लेट लगाकर कोहनी की हड्डी को जोड़ा है. हमले के समय मौके पर कई पार्किंग कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की. सर्जरी के कारण उन्हें पुलिस को शिकायत देने में समय लग गया. अब इंसाफ की गुहार है और पार्किंग एरिया के CCTV फुटेज चेक करके पुलिस विवाद का पता लगा सकती है. आरोपी का नाम नहीं पता है, लेकिन शकल से पहचान सकते हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 14, 2026 06:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola