दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Millennium City) में रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर सामने आई है. शहर की सबसे बड़ी समस्या यानी हर वक्त लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिससे लाखों लोगों को राजाना आसानी होगी. दरअसल, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर बख्तावर चौक के बीच तीन नए शानदार फ्लाईओवर बनाने का फैसला किया है. इस नए प्रोजेक्ट के पूरा होते ही मेट्रो स्टेशन से लेकर सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे तक का पूरा रास्ता पूरी तरह सिग्नल फ्री हो जाएगा, जिससे हजारों वाहन चालकों के समय और ईंधन दोनों की बड़ी बचत होगी.
यह भी पढ़ें: School Closed: दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा में बंद हैं स्कूल, लेकिन इस राज्य में खुल
---विज्ञापन---
16 किलोमीटर के मार्ग देगा जाम से मुक्ति
जीएमडीए और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रस्तावित मार्ग मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उमंग भारद्वाज चौक, बसई चौक और बख्तावर चौक से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगा. यह पूरा कॉरिडोर लगभग 16 किलोमीटर लंबा होगा. इस रूट पर पहले से मौजूद अंडरपास और एलिवेटेड रोड को नए फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा, जिससे यातायात का प्रवाह लगातार बना रहेगा और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.
---विज्ञापन---
तीन प्रमुख चौराहों पर बनेंगे आधुनिक फ्लाईओवर
योजना के तहत बीच के तीन महत्वपूर्ण चौराहों पर तीन-तीन लेन वाले आधुनिक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. बख्तावर चौक पर पहले से प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. वहीं सुभाष चौक पर मौजूद फ्लाईओवर और हीरो होंडा चौक के अंडरपास का लाभ भी यात्रियों को मिलेगा. अधिकारियों का मानना है कि इन नए ढांचागत सुधारों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और पीक ऑवर्स में लगने वाले लंबे जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी, इससे रोजाना लाखों यात्रियों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे.
---विज्ञापन---
द्वारका एक्सप्रेसवे तक सिग्नल फ्री यात्रा का सपना होगा पूरा
सेक्टर-24 से लेकर सेक्टर-57 तक 60 मीटर चौड़ी प्रमुख सड़कों को बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इफ्को चौक से एसपीआर तक प्रस्तावित सड़क विकास योजना के साथ यह परियोजना गुरुग्राम के यातायात ढांचे को और मजबूत बनाएगी. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि इन फ्लाईओवरों के बनने से न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम होगा बल्कि शहर की कनेक्टिविटी, रियल स्टेट बिजनेस में उछाल और लोगों की दैनिक यात्रा में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Gurugram Leg 4 Drain Project: अब बरसात में नहीं डूबेगा गुरुग्राम! प्रशासन ने तैयार किया 4.5
---विज्ञापन---