Gurugram Covid Fearing Case: हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना के डर का एक अजीब मामला सामने आया है। कोरोना के डर से एक महिला ने खुद को बेटे के साथ पिछले तीन साल से अपार्टमेंट में कैद रहा था। मामले की जानकारी के बाद बुधवार को महिला और उसके बेटे को बाहर निकाला गया। मामला मारुति विहार एरिया का है।
मीडिया से बात करते हुए गुरुग्राम की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य उषा सोलंकी ने कहा, “गुरुग्राम के चक्करपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बच्चा पिछले 3 साल से एक फ्लैट में बंद हैं। उसकी पत्नी न तो उसे अपार्टमेंट में घुसने देती है और न ही अपने बेटे को बाहर भेजती है।”
और पढ़िए – मध्य प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम, तापमान में फिर गिरावट
महिला ने पति को काम के लिए दूसरा फ्लैट लेने को कहा
उषा सोलंकी ने बताया कि खुद को बेटे के साथ अपार्टमेंट में कैद करने वाली महिला ने अपने पति से काम के लिए दूसरा फ्लैट लेने को कहा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला के साथ उसके बेटे को बाहर निकाला गया। उषा सोलंकी ने यह भी कहा कि महिला की मानसिक स्थिति की भी जांच की जाएगी। महिला और उसके बेटे को अस्पताल ले जाया गया है।
पति समेत रिश्तेदारों से बना ली थी दूरी
जानकारी के मुताबिक, बेटे के साथ फ्लैट में खुद को कैद करने वाली महिला ने पति समेत रिश्तेदारों से दूरी बना ली थी। पड़ोसियों की मानें तो उन्हें लगता था कि फ्लैट बिलकुल खाली है, क्योंकि किसी का आना-जाना नहीं होता था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी किचन में हल्की लाइट जलती थी और किसी के बात करने की हल्की आवाज भी आती थी, हालांकि सुजान कभी कभी सामान लेकर लाते जरूर दिखते थे। मां-बेटे के घर में बंद होने की जानकारी होने पर पड़ोसी भी हैरान हैं।
और पढ़िए – जेल में फफक कर रोने लगा ठग सुकेश चंद्रशेखर, सेल में मिले डेढ़ लाख के Gucci के जूते
महिला के पति पेशे से हैं इंजीनियर
महिला के पति सुजान पेशे से इंजीनियर हैं। वे अपनी पत्नी मुनमुन और बेटे के साथ मारुति विहार में रहते हैं। सुजान के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर में जब कोरोना प्रतिबंधों में हल्की छूट दी गई तब से लेकर उनकी पत्नी घर में किसी को आने नहीं देती थी। उसे डर था कि कोरोना वायरस कही उसे और उसके बेटे को चपेट में न ले ले। सुजान के मुताबिक, मुनमुन ने खुद भी फ्लैट के बाहर आना बंद कर दिया और बेटे को भी नहीं निकलने देती थी।
किराए पर फ्लैट लेकर रहने लगे सुजान
सुजान के मुताबिक, कुछ दिनों तक वे अपनी पत्नी के मनाते रहे। उन्हें लगा कि स्थितियां जब सही हो जाएंगी, सब ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बीच वे पड़ोस में ही किराए के फ्लैट में रहने लगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे अपनी पत्नी और बेटे से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे। सुजान ने बताया कि वे पत्नी और बच्चे के लिए समय-समय पर राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाते थे। उन्होंने बताया कि मेरा बेटा इस तीन साल में स्कूल नहीं गया, वो ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई करती थी।
बाहर नहीं आने को लेकर महिला की थी ये जिद
सुजान के मुताबिक, पत्नी और बेटे को बाहर निकालने के लिए उसने काफी प्रयास किया। जब वह अपनी पत्नी को समझाता था तो पत्नी कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए बाहर निकलने और किसी को फ्लैट के अंदर आने से माना कर देती थी। महिला का कहना था कि वह तब तक बाहर नहीं आएगी जब तक 10 साल के बच्चे के लिए कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines