Prince Rana Death Case: हरियाणा के गुरुग्राम से बुधवार (15 जनवरी) को लापता इंजीनियर प्रिंस राणा का शव उत्तर प्रदेश की गंगनहर से मिला है। पुलिस ने गाजियाबाद में 33 वर्षीय शख्स का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। इंजीनियर एक सप्ताह पहले घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। परिवार के अनुसार प्रिंस राणा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था। वह गुरुग्राम में एक ऐप एग्रीगेटर के साथ प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करता था। बुधवार को वह घर से किसी को बिना बताए कहीं चला गया था।
यह भी पढ़ें:बर्फीले तूफान के भयानक Video; 4 की मौत, एयरपोर्ट बंद, 2000 फ्लाइटें रद्द…जानें अमेरिका में कैसे हालात?
राणा अपने साथ फोन भी नहीं लेकर गया था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। कहीं पता न लगने पर पत्नी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस प्रिंस राणा की तलाश में जुटी थी। परिवार ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक के फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री से पता लगा है कि उसने ‘सुसाइड पॉइंट’ के बारे में सर्च किया था।
गुरुग्राम पुलिस करेगी जांच
गाजियाबाद पुलिस को बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि गंगनहर के पास एक शव पड़ा है। पुलिस को मौके पर एक पर्स मिला था, जिसमें प्रिंस का आधार कार्ड था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया था। परिजनों ने शव प्रिंस राणा का होने की पुष्टि की थी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच करेगी, क्योंकि गुमशुदगी का केस वहीं दर्ज हुआ है।
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम के अनुसार प्रिंस गुरुग्राम के सेक्टर-22 में रहता था। उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आगे की जांच गुरुग्राम पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस परिवार से जानकारी जुटा रही है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
50 mins agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 day agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
9 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
17 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines