Gurugram bus fire: गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास शनिवार रात सड़क पर उस समय कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां एक बस में आग लग गई। दरअसल, चलती सिटी बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई, लोग चलती बस से कूदकर भागने लगे।
बस में सवार थीं 30 से ज्यादा सवारियां
जानकारी के अनुसार बस में 30 से ज्यादा सवारियां थीं। चलती बस में ड्राइवर को पिछला टायर जाम होने का अहसास हुआ। कुछ देर में बस के रियर टायरों में आग लग गई, आग लगने का पता लगने पर बस में चीख-पुकार मच गई। यात्री चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाकर भागने लगे। इससे पहले की ड्राइवर कुछ कर पाता बस तेज झटके के साथ रुक गई।
ये भी पढ़ें: लाडले को बचाने के लिए भेड़िये से भिड़ी मां, बच्चे को पीठ पर टांगा और लिया लोहा
सड़क पर लग गया था जाम
पीक टाइम होने के चलते सड़क पर हैवी ट्रैफिक था। बस में आग लगने से सड़क पर जाम लग गया। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा तफरी का माहौल था। मामले की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
आग लगने की सूचना पाकर यात्री बस की खिड़कियों से कूदने लगे। बस रुकने के बाद किसी तरह ड्राइवर ने एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई यात्री घायल नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। ड्राइवर और परिचालक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर ट्रैफिक पुलिस यातायात बहाल रखने का काम कर रहे हैं।
इनपुट: राहुल
ये भी पढ़ें: बगावत झेल रही BJP के लिए क्यों जरूरी है जीत, कितनी असरदार साबित होगी PM मोदी की एंट्री?
संबंधित खबरें
गुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
9 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
16 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoश्रीनगर जा रही बस पर हरियाणा में हमला, ड्राइवर को पीटा; कहा- तुम आतंकी हो
3 days agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
4 days ago'हम दुनिया छोड़...', इंजीनियर ने कंपनी को भेजा मेल; पत्नी के साथ मिले मृत
5 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
10 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines