Haryana Crime: हरियाणा के गुरुग्राम की एक पॉश सोसायटी में 5 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बुधवार शाम को बच्चा सेक्टर-37डी में BPTP पार्क सेरेन सोसायटी के पूल में डूब गया। डूबने से पहले बच्चा 6-7 मिनट बचने के लिए छटपटाता भी रहा। लेकिन आरोप है कि पूल के दोनों गार्ड अपने मोबाइल में व्यस्त रहे। उन्हें ध्यान ही नहीं था कि पूल के पास बच्चा है। कुछ देर बाद दूसरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद गार्डों की नींद खुली। इसके बाद एक लाइफगार्ड ने पानी में छलांग लगाकर बच्चे को निकाला।
ट्रेंड नहीं थे लाइफगार्ड, नहीं तो जिंदा होता बच्चा
पास के अस्पताल ले जाने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। लोगों के सामने दोनों आरोपी गार्डों ने स्वीकार किया कि वे तैरने के लिए ट्रेंड नहीं हैं। न ही सीपीआर को लेकर उन्होंने ट्रेनिंग ली। दोनों नौकरी में नए थे। एक को कुछ दिन पहले, दूसरा एक सप्ताह पहले नौकरी पर रखा गया था। वहीं, मृतक मेवांश सिंगला सनसिटी स्कूल में प्री प्राइमरी का स्टूडेंट था, जिसको तैराकी का शौक था। बच्चे के पिता बिन्नी सिंगला मारुति सुजुकी कंपनी में कार्यरत हैं। लड़का दादी के साथ शाम को 4 बजे पूल पर गया था।
दोनों कुछ घंटे बाद लौट आए। इसके बाद दादी किसी काम से क्लब हाउस गई थीं। मेवांश भी उनके साथ था। इसी दौरान मेवांश दोबारा पूल पर आ गया था। दादी ने उसे घर लौटने को कहा था। वहां लाइफगार्ड मौजूद थे। जिसको लेकर दादी आश्वस्त हो गई। दादा सीता राम सिंगला के अनुसार बच्चा 4 फीट गहरे पानी में चला गया था। लेकिन लाइफगार्ड ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने सवाल उठाया अगर लाइफ सचेत होते तो बच्चा जिंदा होता? वे फोन देखते रहे।
5 मिनट तक तैरता रहा बच्चा, किसी ने नहीं दिया ध्यान
मेवांश 5 मिनट से अधिक व्यस्कों के हिस्से में तैरता रहा, उसे किसी ने नहीं रोका। सेक्टर-10 पुलिस ने दो लाइफगार्ड, डेवलपर और सुविधा प्रबंधन कंपनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया है। एमपी के दमोह के रहने वाले दुर्ग और बिहार के गोपालगंज के विकास को अरेस्ट किया गया है। दोनों के खिलाफ लापरवाही के आरोप हैं। बीपीटीपी पार्क सेरेन आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही भी सामने आई है। जिसने लापरवाह लोगों को काम पर रखा। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत का दुख है और वे परिवार के साथ खड़े हैं। इस सोसायटी में 7 टावर हैं, जहां 400 परिवार रहते हैं। यहां का पूल 2 साल से चालू है। बच्चे की मौत के बाद लोगों की भीड़ लग गई। जमकर नारेबाजी होने लगी। जिसके बाद पुलिस ने आकर मामला शांत करवाया।
यह भी पढ़ें:किसी के पिता तो किसी ने खुद लड़ी जंग, कारगिल युद्ध से रहा इन सितारों का गहरा कनेक्शन
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
1 day agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
7 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
16 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
18 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines