Gurugram Road Closure News: सुलतानपुर रोड पर फरुखनगर रेलवे पाटक पर निर्माण कार्य शुरू होने के चलते 11 मई से 17 मई तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ट्रैफिक के सुचारू संचालन को बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत मार्ग पर वाहनों का प्रतिबंध 11 मई को सुबह 9:00 बजे से लागू हो जाएंगे और 17 मई को शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेंगे.
यह भी पढ़ें: 9 May Gold Rate: फिर रुलाने लगी सोने की कीमत, 1.53 लाख के पार पहुंचा गोल्ड; जानें 18,
वाहन चालकों कर सकेंगे इस रूट का इस्तेमाल
मुबारकपुर फाटक बंद रहने के चलते इज्जर और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं. एडवाइजरी के मुताबिक, इज्जर से गुरुग्राम आने-जाने वाले वाहन चालक अब सुलतानपुर रोड के जरिए फर्रुखनगर होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. वहीं, झज्जर से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहनों को भी फर्रुखनगर-सुलतानपुर मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
गुरुग्राम से मुबारकपुर के लिए रूट रहेगा चालू
इसके अलावा गुरुग्राम से मुबारकपुर जाने वाले वाहन चालकों को रामगोपाल कॉलेज मार्ग से सुलतानपुर होते हुए जा सकते हैं. वहीं, झज्जर से मुबारकपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालक फर्रुखनगर और सुलतानपुर मार्ग का उपयोग करते हुए रामगोपाल कॉलेज के रास्ते मुबारकपुर जा सकेंगे. प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: Gas Cylinder New Price Today: क्या आज बदल गए रसोई गैस के दाम? राहत मिली या बढ़ा
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines