9 May Gold Rate: फ‍िर रुलाने लगी सोने की कीमत, 1.53 लाख के पार पहुंचा गोल्ड; जानें 18, 22 और 24 कैरट का भाव

9 May Gold Silver Rate: आज छुट्टी का द‍िन है और आप आज गहनों की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले सोने चांदी के ताजा भाव चेक कर लें। क्‍योंक‍ि सोने के दाम में जोरदार तेजी द‍िख रही है। जान‍िये आज 18, 22 और 24 कैरट सोने का भाव क्‍या है?

GOLD-SILVER.jpg (20)
1 / 7

वैश्विक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती गहमागहमी का सीधा असर अब आपकी जेब और गहनों के डिब्बे पर पड़ रहा है। सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का क्या रेट चल रहा है।

विज्ञापन

1,53,000 के करीब पहुंची कीमतें

1,53,000 के करीब पहुंची कीमतें2 / 7

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना आज ₹1,52,672 पर खुला और देखते ही देखते ₹1,53,103 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। शुक्रवार के मुकाबले कीमतों में 1 प्रतिशत तक की तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

दिल्ली का हाल

दिल्ली का हाल3 / 7

24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹15,287 प्रति ग्राम 22 कैरेट (जेवराती सोना): ₹14,009 प्रति ग्राम 18 कैरेट: ₹11,465 प्रति ग्राम

मुंबई और कोलकाता: रेट्स में समानता

मुंबई और कोलकाता: रेट्स में समानता4 / 7

24 कैरेट: ₹15,267 प्रति ग्राम 22 कैरेट: ₹13,994 प्रति ग्राम 18 कैरेट: ₹11,450 प्रति ग्राम

विज्ञापन

चेन्नई: यहां सबसे महंगा मिल रहा है सोना

चेन्नई: यहां सबसे महंगा मिल रहा है सोना5 / 7

24 कैरेट: ₹15,385 प्रति ग्राम 22 कैरेट: ₹14,103 प्रति ग्राम 18 कैरेट: ₹11,773 प्रति ग्राम अन्य महानगरों की तुलना में चेन्नई में सोने के दाम सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

क्यों बढ़ रहे हैं दाम? 6 / 7

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव। हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में दोनों देशों के बीच गोलीबारी की खबर ने वैश्विक निवेशकों को डरा दिया है। जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं, निवेशक शेयर बाजार छोड़कर 'गोल्ड' को सबसे सुरक्षित मानते हैं।

विज्ञापन

चांदी की भी बढ़ी चमक

चांदी की भी बढ़ी चमक7 / 7

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। इंडस्ट्रियल डिमांड और सुरक्षित निवेश की मांग ने चांदी को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक युद्ध की स्थिति साफ नहीं होती, कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन