Hisar Narwana Accident Inside Story: हंसते-खेलते गोगामेड़ी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु निकले थे कि हादसे का शिकार हो गए। सोमवार शाम को परिवार घर से रवाना हुआ, लेकिन देर रात करीब एक बजे उनकी पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसके दोनों हाथ और पैर कट गए।
हादसा इतना भीषण थी कि सड़क पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। सड़क पर लाशें और खून ही खून था। घायल दर्द से बिलख रहे थे, जिन्हें लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों के बयान दर्ज किया। घायलों ने हादसा होने की वजह बताई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें:2000 के नोट पर RBI का ताजा अपडेट, जानें कितने हुए वापस और कितने बाजार में चलन में?
ट्रक की टक्कर लगने से पलटी पिकअप
पुलिस थाना नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसा हरियाण के हिसार जिले में हुआ। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर नरवाना के गांव बिधराना और शिमला के बीच टाटा एस पिकअप गाड़ी को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक में लक्कड़ लदे थे और टक्कर लगते ही ट्रक सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरकर पलट गया। साथ ही लक्कड़ बिखर गए।
वहीं पिकअप सड़क पर पलट गई। उसमें सवार सभी 15 लोग निकलकर इधर उधर गिर गए। हादसे में पिकअप में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नरवाना पुलिस ने मौके पर जाकर एंबुलेंस से हादसे का शिकार हुए सभी 15 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:कंडोम को लेकर चौंकाती है WHO की रिसर्च, 6 साल से नहीं बढ़ा गर्भनिरोधक गोलियों का यूज
हादसाग्रस्त लोग कुरुक्षेत्र के गांव निवासी
पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव के निवासी है, जो सोमवार शाम को राजस्थान में गोगामेड़ी के दर्शन करने और धोक मारने के लिए निकले थे। हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, 50 वर्षीय मुक्ति के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:एक म्यूजियम जहां निर्वस्त्र होने पर मिलेगी एंट्री, महीने में एक दिन लगती अनोखी एग्जीबिशन
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
3 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
15 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
17 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines