Fire Broke Haryana Roadways Bus: हरियाणा के चरखी दादरी जिले की सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। बीच सड़क पर काफी देर तक हरियाणा रोडवेज की बस धू-धू कर जलती रही। जानकारी के अनुसार, ये हादसा दादरी जिले के खेड़ी बत्तर के पास हुआ। जैसे ही बस में आग लगी लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
पुलिस ने बचाई यात्रियों का जान
गनीमत ये रही कि बस में आग लगते ही आसपास के लोगों ने बिना समय गवांए पुलिस और फायर ब्रिग्रेड को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सावर यात्रियों को तेजी के साथ बाहर निकालना शुरू कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले बस में से बच्चों को बाहर निकाला, इसके बाद पुलिस ने महिलाओं और पुरुष जल्दी से सुरक्षित बाहर निकाला। इस तरह एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। पुलिस ने कुछ ही देर में बस पूरी खाली करवा दी।
यह भी पढ़ें: पंजाब में एक और आतंकी मोड्यूल का पर्दाफाश, पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन में तीसरा गिरोह
बस में सवार थे 50 लोग
पुलिस के पहुंचे के कुछ देर बाद ही फायर ब्रिग्रेड टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। आग ने तेजी से पूरी बस को अपने चपेट में ले लिया। बस में आग के बाद आसमान में काला धुआं छा गया था। आधिकारियों ने बताया कि बस में आग कैसे लगी इसके पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पहले भी हुआ हादसा
बता दें कि, कुछ दिनों पहले भी हरियाणा-पंजाब की सीमा से लगे फतेहाबाद में अचानक एक चलती कार में आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि हादसे के बाद कार की हालत देख किसी की भी रुह कांप जाए। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में साफ देख सकते है कि किस तरह से बीच सड़क पर कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines