Farmer’s Delhi Chalo March Updates : संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने 12 फरवरी को विशाल दिल्ली चलो मार्च की घोषणा की है। इसमें 200 से ज्यादा किसान यूनियन हिस्सा लेने वाली हैं। स्थिति को देखते हुए पंचकूला में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा हरियाणा के कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा और बल्क एसएमएस सेवा सस्पेंड कर दी गई है। इस मार्च के जरिए किसान केंद्र सरकार पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने की तैयारी में हैं। इनमें उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला कानून लागू करने की मांग भी शामिल है।
पंचकूला के डीसीपी सुमेर सिंह प्रताप ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके तहत प्रदर्शनों, जुलूसों और हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा किसानों के मार्च से पहले अंबाला, जींद और फतेहाबाद जिलों में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को सील करने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है। इसमें लोगों से 13 फरवरी को मुख्य मार्गों पर यात्रा करने से बचने की बात कही गई है। ट्रैफिक एडवायजरी में चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच सफर करने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सुझाव भी दिया गया है।
मार्च को लेकर प्रशासन की तैयारियां
इसके साथ ही हरियाणा के सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि यह कदम गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए और पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए उठाया गया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अंबाला के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीमा प्वाइंट्स पर निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यहां कोई अनहोनी घटना न होने पाए। इसके अलाव शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड और रोड क्लोजर लगाए गए हैं। आवाजाही रोकने के लिए घग्गर नदी के तल को भी खोदा गया है।
12 को चंडीगढ़ पहुंचेंगे 3 केंद्रीय मंत्री
किसान भी इस मार्च के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। जरूरी सामग्रियां जुटाई जा रही हैं। किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली तैयार कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हाल ही में बैठकें भी हुई थीं। लेकिन फिर भी यह मार्च टल नहीं पाया। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शनिवार को कहा था कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय वार्ता करने के लिए 12 फरवरी को चंडीगढ़ आएंगे। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगें जब तक नहीं मानी जाएंगी किसान शांत नहीं बैठेंगे।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें: 3 ऐसे दंगे जिनसे भाजपा को हुआ सीधे फायदा
ये भी पढ़ें: संदेशखाली में क्यों मचा बवाल? धारा 144 लागू
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
23 hrs ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
1 day agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
2 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
4 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
8 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
9 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines