Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Faridabad Road Accident: फरीदाबाद के सेक्टर 65 बायपास रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। घटना आज सुबह की है। जानकारी के मुताबिक महाराजा पैलेस के सामने एक अनियंत्रित डंपर आगे जा रहे डंपर से टकरा गया जिसके चलते पिछले डंपर का डीजल का टैंक फट गया और आग लग गई इस आग ने दोनों डंपरों को चपेट में ले लिया आग देखते ही सामने जा रहे डंपर का चालक और उसका परिचालक कूद गया जिसके चलते उसकी जान बच गई लेकिन पीछे डंपर चालक जिससे टक्कर लगी थी। वह चालक डंपर से निकल नहीं सका और उसकी डंपर के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना फरीदाबाद के सेक्टर 65 बायपास रोड पर महाराजा पैलेस के सामने की हैं जहां दोनो डंपर आपस में टकरा गए और दोनो में आग लग गई जिसके चलते पिछला डंपर चालक उसी फंस गया और उसकी जलने के चलाते दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी देते हुए बाल बाल बच्चे डंपर चालक शैलेश ने बताया कि घटना सुबह लगभग पांच बजे की है। वह राजस्थान के कोटपुतली का रहने वाला है और जो सेक्टर 73 में अपने डंपर में रोड़ी भरकर जा रहे थे पिछला डंपर भी रोड़ी से ही भरा हुआ था शायद पिछले डंपर चालक को नींद आ गई और उसने उनके डंपर में टक्कर मार दी जिसके चलते आग लग गई कि हादसे के बाद वह और उनका परिचालक डंपर से कूदने में कामयाब हो गए जिसके चलते उनकी जान बच गई लेकिन इस हादसे में दोनों डंपर बुरी तरह जलकर स्वाह हो गए।
यह भी पढ़े: नाबालिग का किया यौन शोषण, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
वहीं इस मामले में थाना आदर्श नगर के जांच अधिकारी एएसआई नेत्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत वे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक एक चालक की डंपर के अंदर जलकर मौत हो चुकी थी फिलहाल फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवाया जाएगा डंपर फिलहाल मृतक ड्राइवर की पहचान उम्र 30 के रूप में हुई है जो राजस्थान के सीकर रहने वाला था।
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।